दिल्‍ली में महसूस हुए तेज भूकंप के झटके, CM केजरीवाल ने दिया संदेश

अब दिल्‍ली में आज तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर दिल्ली वासियों को सुरक्षित रहने को कहा है।
Tremors of earthquake in Delhi-NCR on Friday
Tremors of earthquake in Delhi-NCR on FridayKavita Singh Rathore -RE

दिल्ली-NCR। एक तरफ देश में छिड़ी इस कोरोना जंग और दूसरी तरफ भारत और चीन के विवादों के बीच आये दिन देशों की राजधानी दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। एक तरफ एक तरफ दिल्ली-NCR के रहवासी कोरोना की जंग लड़ रहे हैं, क्योंकि यहां कोरोना का प्रकोप बड़े स्तर पर फैल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ आए दिन आ रहे भूकंप के झटके उनकी मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली में आज एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप की तीव्रता :

बताते चलें, अब दिल्‍ली में भूकंप के झटके हर कभी महसूस किए जा रहे हैं। वहीं, आज यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके थोड़े तेज झटकों में गिने जाएंगे। यहां आज रात (3 जुलाई) 7 बजे महसूस किये गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, पिछले महीने में भी कई बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र राजस्थान के अलवर में था। उस समय रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी।

मुख्यमंत्री का संदेश :

बता दें, दिल्ली में आये दिन महसूस किए जा रहे झटकों को देखते हुए राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर दिल्ली वासियों को सुरक्षित रहने को कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा,

कुछ देर पहले दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उम्मीद है आप सभी सुरक्षित है, अपना ख़्याल रखें।
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

अब तक भूकंप का शिकार हुए क्षेत्र :

पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-NCR में कुछ दिनों के अंतर पर कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। पिछले दिनों से अब तक दिल्ली-NCR के अलावा उससे लगे क्षेत्रों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाके भूकंप के झटकों शिकार हुए हैं। वहीं, इस बार यह भूकंप गौतमबुद्ध नगर में महसूस किया गया है। हालांकि, अभी तक भूकंप से हुए नुकसान से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आई है। इसके अलावा गुरुवार को लद्दाख के कारगिल के थोड़ी देर बाद ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश मेंभी भूकंप के झटके महूसस किए गए थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com