त्रिपुरा के CM बिप्लब देब को कोरोना ने जकड़ा, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

त्रिपुरा के CM बिप्लब देब को भी कोरोना वायरस ने जकड़ लिया है, उनकी कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बारे में CM बिप्लब देब ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है...
त्रिपुरा के CM बिप्लब देब को कोरोना ने जकड़ा, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
त्रिपुरा के CM बिप्लब देब को कोरोना ने जकड़ा, रिपोर्ट आई पॉजिटिवSocial Media

त्रिपुरा, भारत। देश में महामारी कोरोना संक्रमितों के हर दिन नए मरीजों की पुष्टि हो रही है, इसी बीच विभिन्न राज्‍यों में राजनीतिक जगत में भी संक्रमण की लहर बरकरार है। एक के बाद एक नेता पर कोरोना का साया मंडरा रहा है, अब हाल में ये खबर आई है कि, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव :

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने इस बारे में खुद ट्वीट कर जानकारी दी है।

CM बिप्लब देब ने ट्वीट कर दी जानकारी :

मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरा कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम क्वारनटीन हो गया हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि, कृपया सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित रहें।

सुनील बंसल भी कोरोना पॉजिटिव :

इसके अलावा आज उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्‍होंने भी ट्वीट कर कहा- शुरुआती लक्षण दिखने पर कल मैंने कोरोना जांच की करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है, पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि आप भी अपनी जांच करवा लें।

बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की आज की रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 15 हजार 736 नए पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं और 630 मौत हो गई है। देेश में कुल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ 28 लाख 01 हजार 785 हो गई है और 1 लाख 66 हजार 177 लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 8 लाख 43 हजार 473 है। भारत में ठीक (रिकवर्ड) होकर डिस्चार्ज हुए कुल मामलों की संख्या 1,17,92,135 है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co