झारखंड: हजारीबाग में ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 3 की मौत और 2 घायल

झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण ब्लॉक के जीटी रोड से एक हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
झारखंड: हजारीबाग में ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 3 की मौत और 2 घायल
झारखंड: हजारीबाग में ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 3 की मौत और 2 घायलSocial Media

हजारीबाग, झारखंड। भारत में जैसे-जैसे राज्यों में कोरोना का कहर कम होता नजर आ रहा है। वैसे-वैसे ही भारत अन्य अलग गंभीर परिस्थितियों का शिकार होता जा रहा है। इन परिस्थितियों में चाहें भारत के राज्यों में आई प्राकृतिक आपदा हो या कोई सड़क गंभीर दुर्घटना। इसी कड़ी में झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण ब्लॉक के जीटी रोड से एक हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर :

दरअसल, आज यानि सोमवार की शाम झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण ब्लॉक के जीटी रोड दनुआ घाटी पर एक ट्रक और ट्रैक्टर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि, मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। इनमे से ट्रैक्टर में बांस लदे हुए थे, वह अपने रस्ते जा रहा था कि, तेज रफ़्तार में आरहे ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की टक्कर होते ही ट्रैक्टर और ट्रक दोनों ही पलट गए। ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार है।

मृतकों और घायलों की पहचान

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान की मृतकों की पहचान बिहार निवासी 32 वर्षीय चलितर तुरी, 35 वर्षीय तुला तुरी और बरकट्ठा का रहने वाला ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में हुई है। इनके अलावा घटना में घायल हुए लोगों की पहचान 45 वर्षीय शंभु तुरी और 40 वर्षीय खेमलाल तुरी के रूप में हुई है। इन लोगों का इलाज रांची के रिम्स जारी है। हालांकि, इन दोनों की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हदसा ?

पुलिस ने बताया है कि, 'ट्रैक्टर पर सवार लोग गोरहर बरकट्ठा से बांस खरीदकर बिहार के बाराचट्टी थाना के तेतरिया गांव जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर दनुआ घाटी हथिया बाबा मंदिर से आगे घुमावदार ढलान पर पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com