UP : बाराबंकी में अनियंत्रित बस के खाई में गिरने से 2 की मौत
UP : बाराबंकी में अनियंत्रित बस के खाई में गिरने से 2 की मौतSocial Media

UP : बाराबंकी में अनियंत्रित बस के खाई में गिरने से 2 की मौत

आजकल सुबह तो सुबह शाम तक चरों तरफ कोहरे की धुंध छाई रहती है। जिसके चलते कुछ दिखाई नहीं देता और दुर्घटनाएं होजाती हैं। वहीं, आज उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक बस के खाई में गिरने की खबर सामने आई है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। एक तरफ देश में फिर से कोरोना और कोरोना के नए-नए वेरिएंट्स ने हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ सर्दी का कहर भी लगातार बढ़ता नजर आरहा है। ऐसी ठंड के मौसम में आजकल सुबह तो सुबह शाम तक चारों तरफ कोहरे की धुंध छाई रहती है। जिसके चलते कुछ दिखाई नहीं देता और दुर्घटनाएं होजाती हैं। वहीं, आज उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक बस के खाई में गिरने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

बाराबंकी में हुआ बस हादसा :

दरअसल, पिछले साल के दौरान कई दुर्घटनाएं सामने आईं। वहीं, आज सोमवार की दोपहर के समय उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक तेज रफ़्तार में आरही बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बताई जा रही है। जो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और इस हादसे में बस में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना का कारण बस की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया :

पुलिस ने बताया है कि, 'रोडवेज की इस दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में कुल 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 लोगों को जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा बचे यात्रियों की हालत नाजुक है।' खबरों की मानें तो, यह बस खाई में तेज रफ्तार और दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चलते गिरी। हादसे की शिकार हुई यह बस कैसरबाग डिपो की है और गोंडा से लखनऊ जा रही थी। यह हादसा बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के चौका घाट क्रॉसिंग के पास का बताया जा रहा है।

ASP ने बताया :

इस मामले की जाँच कर रहे ASP (नॉर्थ) ने पी सिंह ने कहा कि, 'यह कैसरबाग डिपो की बस है, जो कि गोंडा से लखनऊ जा रही थी। इस दौरान चौका घाट क्रॉसिंग पर ओवरटेक करने के चक्‍कर में दूसरी बस से टकरा कर खाई में गिर गयी। इस हादसे में 24 लोगों को चोटें आयी हैं, जिनमें से दो की मौत हो गयी है। इस वक्‍त 18 लोगों का इलाज चल रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com