केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरSocial Media

मजदूर कामगार कल्याण बोर्ड के नाम पर जमा हजारों करोड़ रुपये लूट कर खा गए केजरीवाल और उनके दोस्त: अनुराग ठाकुर

भारत। केजरीवाल की सरकार पर लगाए कई घोटाले करने के इल्जाम केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की केजरीवाल की तुलना लालू यादव से।

भारत। दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार भले ही थम गया है पर अभी भी पार्टियों के बीच गरमा गर्मी देखी जा रही हैं। एक दूसरे पर वार करने का दौर लगातार जारी है। ऐसे में अरविन्द केजरीवाल की सरकार पर कई घोटाले करने के इल्जाम लगाए गए हैं, यह आरोप केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर' ने लगाए हैं। उन्होंने केजरीवाल की तुलना लालू यादव से करते हुए कहा- एक और उन्होंने चारा खाया दूसरी ओर इन्होंने मजदूरों का हक मारा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा-

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि, बच्चों के क्लासरूम बनाने में भी घोटाला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने सिर्फ पैसा लूटा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के नए-नए मॉडल बनाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, यह दिल्ली का लालू मॉडल है। जितने भी आंकड़े सामने आए हैं उससे पता चला है कि फर्जी पते, मोबाइल नंबर, नाम पाए गए। यह पैसा किस की जेब में गया? अगर मजदूर, काम देने वाला, उनके पते, मोबाईल नंबर सब नकली थे तो पैसा किसने खाया केजरीवाल जी?

मजदूरों के नाम पर लाखों करोड़ों का हुआ घोटाला

आगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, एक मजदूर के नाम पर 25 लोगों को नौकरी दी गई और एक मोबाइल नंबर पर 6 आवेदन पत्र भरवाए गए । मजदूर कामगार कल्याण बोर्ड के नाम पर जो हजारों करोड़ पयारू जमा हुआ वह अरविंद केजरीवाल और उनके दोस्त लूट कर खा गए। यह मजदूरों का हक भी खा गए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर साधा था निशाना

जानकारी के लिए बता दें, अनुराग ठाकुर ने पहली बार ऐसे तंज नहीं कसे हैं इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा था, उनके जेल में खाना खाने पर बवाल हुआ था

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के नए वीडियो पर बवाल, अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कही यह बात

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com