केंद्रीय मंत्री ने भारतीयों का किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री ने भारतीयों का किया स्वागतSocial Media

यूक्रेन से भारतीयों को लेकर लौटी फ्लाइट- केंद्रीय मंत्री ने भारतीयों का किया स्वागत

यूक्रेन संकट के बीच यहां से भारतीयों की वतन वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। अब आज सुबह फिर एक विशेष विमान भारतीयों को लेकर लौटा, इस दौरान एयरपोर्ट पर भारतीयों का स्वागत किया गया।

दिल्ली, भारत। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते काफी देश प्रभावित हो रहे हैं और इसका गंभीर असर कई देशों पर भी नजर आ रहा है, जिसमें भारत देश भी शामिल है। यूक्रेन संकट के बीच यहां से भारतीयों की वतन वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। अब आज सुबह फिर भारतीय वायु सेना का C-17 विमान यूक्रेन से भारतीयों को लेकर लौटा है।

हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौटे भारतीयों का स्वागत :

इस दौरान जैसे ही भारतीय वायु सेना का C-17 विमान यूक्रेन से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा तो यहां पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विशेष उड़ान से लौटे भारतीयों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इस दौरान लगभग 220 बच्चे यूक्रेन से वापस आए हैं। साथ ही दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्रों द्वारा "भारत माता की जय" के नारे भी लगाए गए।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौट रहे भारतीयों का स्वागत किया। लगभग 220 बच्चे वापस आए हैं। हमने सबसे पहले बच्चों की उनके माता-पिता से बात कराई। हमने एक बच्ची से पूछा कि आप कहां से हो तो उसने बोला कि मैं इंडिया से हूं। इन सभी बच्चों को थोड़ा समय लगेगा ये विश्वास करने में कि वो भारत वापस लौट चुके हैं।''

बता दें कि, भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जो आज सुबह 4 बजे रोमानिया के लिए रवाना हुआ था, ये विमान अपने साथ मानवीय सहायता भी लेकर रवाना हुआ है।

भारत लौटे छात्र की प्रतिक्रिया :

तो वहीं, यूक्रेन से भारत लौटे एक छात्र ने दिल्ली आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''भारत आकर हमें बहुत खुशी मिल रही है। अभी यूक्रेन में हमारे और भी भाई फंसे हुए हैं हम चाहते हैं कि उन्हें भी जल्द निकाला जाए।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co