जंतर मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में 6 लोग अरेस्‍ट- थाने के बाहर हंगामा

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भड़काऊ भाषण मामले में BJP नेता अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद अश्विनी और अन्‍य लोगों के समर्थन में कनॉट प्लेस थाने के बाहर हंगामा।
जंतर मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में 6 लोग अरेस्‍ट- थाने के बाहर हंगामा
जंतर मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में 6 लोग अरेस्‍ट- थाने के बाहर हंगामाSocial Media

दिल्‍ली, भारत। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बीते दिनों रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समुदाय विशेष के विरोध में नारेबाजी की गई थी। इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ भाषण मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के DCP दीपक यादव के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील BJP के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक इन 6 लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। इन सभी से चाणक्‍यपुरी थाने में पूछताछ की जा रही है। इन सभी आरोपियों को पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन दोपहर बाद दिल्ली पुलिस ने इन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

हमें एक वीडियो प्राप्त हुआ है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। वहां जमा हुए लोगों के पास इसकी अनुमति नहीं थी। हमारे संज्ञान में आया है कि, कुछ लोगों ने भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लगाए थे।

दिल्ली पुलिस के DCP दीपक यादव

कनॉट प्लेस थाने के बाहर समथकों का हंगामा :

तो वहीं, इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अश्विनी उपाध्याय व अन्य लोगों के समर्थन में कुछ लोग कनॉट प्लेस थाने के बाहर इकट्ठा हुए और हंगामा किया, लगभग 15 मिनट तक सड़क जाम कर दिया, यहां तक की थाने के अंदर भी घुसने की कोशिश की, जिसके कारण ट्रैफिक काफी देर तक प्रभावित हुआ। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स बुलाकर सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है और इस समय यह लोग पुलिस की एक बस में हैं। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं।

आपत्तिजनक मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए :

मिली जानकारी के अनुसार, भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिराह के दिन जंतर-मंतर पर आयोजित हुए 'भारत जोड़ो आंदोलन' कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार से आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले सभी अंग्रेजी कानूनों खत्म कर नए कानून बनाए जाने की मांग की गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उमड़ी भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक मुस्लिम विरोधी नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने 'हिन्दुस्तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा' और 'जब मुल्ले काटे जाएंगे, राम-राम चिलाएंगे' जैसे नारे लगाए। इसके बाद भारत जोड़ो आंदोलन कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने के संबंध में साेमवार को दिल्‍ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी और जांच शुरू कर दी।

तो वहीं, मीडिया प्रभारी शिप्रा श्रीवास्तव का कहना है कि, ''भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था। हालांकि मुसलमान विरोधी नारेबाजी करने वालों से उन्होंने किसी तरह के संबंध से इंकार किया है। यह प्रदर्शन अंग्रेजी कानूनों के खिलाफ किया गया था और इस दौरान 222 ब्रिटिश कानूनों को खत्म करने की मांग की गई। हमने वीडियो देखा है, लेकिन कोई जानकारी नहीं है कि, वे कौन थे। पुलिस को नारा लगाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com