कश्मीर में प्रतिबंध जारी, कोरोना कर्फ्यू सोमवार तक बढ़ा

कश्मीर घाटी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और मृतकों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को सोमवार यानी 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
कश्मीर में प्रतिबंध जारी, कोरोना कर्फ्यू सोमवार तक बढ़ा
कश्मीर में प्रतिबंध जारी, कोरोना कर्फ्यू सोमवार तक बढ़ाSocial Media

राज एक्सप्रेस। कश्मीर घाटी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और मृतकों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को सोमवार यानी 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। घाटी में अधिकतर लोग अपने घरों में रहे और गुरुवार को सातवें दिन भी यह प्रतिबंध सख्ती से लागू रहे।

घाटी में लॉकडाउन के दौरान हालांकि आवश्यक सेवाओं को छूट दी गयी है। लॉकडाउन लगाने के बाद से 29 अप्रैल से अब तक बेवजह घर से बाहर निकलने पर 3529 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है और अन्य 524 को कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया जा चुका है। घाटी के लोगों का कहना है कि किराने, फल और सब्जी की दुकानों को केवल सुबह ही खोलने की अनुमति दी गयी है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू सहित चार जिलों में 29 अप्रैल के बाद से लगातार तीसरी बार 'कोरोना कर्फ्यू' को बढ़ाया गया है , यह अब 10 मई तक कर दिया गया है। शोपियां को छोड़कर घाटी के अन्य छह जिलों के संबंधित उपायुक्तों द्वारा कोविड मामलों और मौतों की संख्या में लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 4716 नये मामले और इस महामारी से 52 लोगों की जान चली गयी।

इस बीच, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की खातिर कश्मीर के अस्पतालों में तत्काल उपचार सुनिश्चित करने की खातिर अतिरिक्त 1050 ऑक्सीजन बेड क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। श्री सिन्हा ने कहा कि ऑक्सीजन के साथ बढ़ी हुई बेड क्षमता एक सप्ताह के भीतर तैयार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में काफी सुधार होगा और संकट की घड़ी में मरीजों को मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com