जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से मची तबाही, दो की मौत और कई घायल

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के रामबन (Ramban) जिले से बादल फटने की खबर सामने आ रही है। रामबन जिले में बादल फटने से दो की मौत और कई घायल।
जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से मची तबाही
जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से मची तबाहीSocial Media

श्रीनगर, भारत। जम्मू कश्मीर के रामबन (Ramban) जिले से बादल फटने की खबर सामने आ रही है। रामबन में प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही है। आज गुरुवार को आई इस तबाही की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने के लिए कहा गया है। रामबन में बादल फटने से दो लोगों की मौत होने की खबर है। बताया गया कि, कई लोग घायल भी हो गए है।

बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड शुरू:

मिली जानकारी के अनुसार, रामबन जिले में बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड शुरू हो गई। पहाड़ों का मलबा टूट-टूटकर एनएच पर गिरने लगा, इससे जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड के चलते हाईवे को रामबन में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे की चपेट में आने से मेहर में दो लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक महिला और एक बच्चा है। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लैंडस्लाइड की सूचना के बाद प्रशासन घटनास्थल पर दोनों ओर से मुस्तैद हो गया है। प्राकृतिक आपदा से लोगों को बचाने एवं राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ एवं पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कही यह बात:

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू (एनएच -44) भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण मेहद, कैफेटेरिया, रामबन में अवरुद्ध है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही मुगल रोड और एसएसजी रोड से हो रही है। राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। कश्मीर जाने वाले ट्रक आवश्यक आपूर्ति और अन्य वाहनों से लदे राजमार्ग से गुजरते हैं और इस सड़क से देश के बाकी हिस्सों के लिए कश्मीर से फल ढोने वाले ट्रक गुजरते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com