दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर- केजरीवाल ने किया उद्घाटन

दिल्ली में प्रदूषण के ख़िलाफ़ युद्ध में CM केजरीवाल ने कनॉट प्लेस एरिया में देश के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया और कहा - ये टावर प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा...
दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर- केजरीवाल ने किया उद्घाटन
दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर- केजरीवाल ने किया उद्घाटन Twitter

दिल्ली, भारत। प्रदूषण पर्यावरण को और जीव-जन्तुओं को नुकसान पहुँचाते हैं। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है और स्मॉग टॉवर लगाया गया, जिसका आज सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस एरिया में देश के पहले स्मॉग टॉवर (Smog Tower) का उद्घाटन किया है।

24 मीटर ऊंचा है ये टॉवर :

दिल्ली के कनॉट प्लेस में देश का पहला स्मॉग टॉवर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी मौजूद रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- प्रदूषण से लड़ने और दिल्ली की हवा साफ करने के लिए आज दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया। इस तकनीक को हमने अमेरिका से आयात किया है। ये टॉवर 24 मीटर ऊंचा है और ये 1 किलोमीटर दायरे की हवा को साफ करेगा।

ये टावर प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा :

स्मॉग टॉवर के उद्घाटन के दौरान CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- साल 2014 में दिल्ली में जितना प्रदूषण था अब उससे आधा हो गया है। दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अब आज ये स्मॉग टावर जो शुरू हुआ है वो प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा।

पायलट आधार पर शुरू प्रोजेक्ट के सफल नतीजे आए, तो ऐसे कई Smog Tower दिल्ली में लगाए जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

स्मॉग टॉवर के बारे में खास जानकारी :

  • दिल्ली में लगा ये स्मॉग टॉवर 24 मीटर ऊंचा है।

  • 24 मीटर ऊंचे इस टावर की क्षमता 1000 क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड है।

  • ये स्मॉग टॉवर 1 किमी की दूरी तक की हवा साफ करने की क्षमता रखता है।

  • ये स्मॉग टावर अमेरिका से आयात नई तकनीक से बना है।

  • इस टॉवर पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com