CM केजरीवाल
CM केजरीवाल Social Media

दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा, जब तक भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी: CM केजरीवाल

दिल्ली के CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी।

दिल्ली, भारत। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) होने में एक दो दिन का समय बाकी है, ऐसे में यहां आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्‍कर तेजी से चल रही है। इस बीच आज शुक्रवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट जारी किया है।

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज किया गया ट्वीट योग क्लासेज को लेकर है। इस दौरान उन्‍होंने एक बार फिर योग क्लासेज का मुद्दा उठाया एवं नाम लिए बगैर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा है। साथ ही यह दावा किया है कि, दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा। जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी।

जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी :

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने कसम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी।

दिल्ली में लगने वाली योग क्लास को एलजी साहब ने रोक दिया :

बता दें कि, दिल्ली में मुफ्त योग क्लासेज को लेकर दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इससे पहले भी उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर हमला बोल चुके है। इससे पहले उन्होंने यह कहा था कि, ''दिल्ली में लगने वाली योग क्लास को एलजी साहब ने रोक दिया, लेकिन हमने फिर शुरू कराया है। कुछ भी हो जाए वह योग क्लास बंद नहीं होने देंगे।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com