दिल्ली में CM केजरीवाल ने हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम को किया संबोधित
दिल्ली में CM केजरीवाल ने हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम को किया संबोधितSocial Media

दिल्ली में CM केजरीवाल ने हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम को किया संबोधित

दिल्ली में आज रविवार को 'हर हाथ तिरंगा' कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें CM अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में यह खास बातें कही।

दिल्ली, भारत। देश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतवासी आजादी का जश्न मना रहे हैं। इस बीच राजधानी दिल्ली में आज रविवार को 'हर हाथ तिरंगा' कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें CM अरविंद केजरीवाल ने भाग लिया।

आज़ादी की लड़ाई के साथ-साथ दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ी :

इस दौरान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने 'हर हाथ तिरंगा' कार्यक्रम को संबोधित भी किया और अपने संबोधन में कहा कि, ''ये समय आज़ादी के नायकों को याद करने का है Baba Saheb ने आज़ादी की लड़ाई के साथ-साथ दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ी और देश का संविधान लिखा Bhagat Singh जी ने 23 साल की उम्र में आज़ादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया।"

देश में सबसे ज़्यादा ऊंचे तिरंगे दिल्ली में हैं। Delhi has become the city of the tri-color!दिल्ली के आसमान में 500 तिरंगे लहरा रहे हैं आज दिल्ली में 25 लाख बच्चों को तिरंगे बांटे गए मक़सद ये है कि क़दम-क़दम पर हर दिल्लीवासी को देश याद आए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम में CM अरविंद केजरीवाल ने संबोधन में यह बातें भी कही-

  • Germany World War II में तबाह हो गया था।आज वो हमसे आगे निकल गया। भारत पीछे क्यों रह गया? Can India lead the world? - Yes, Why not? हमारे पास Best Teachers, Doctors, Scientists हैं हम प्रण लेते हैं- भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनायेंगे।

  • आने वाले समय में India को No.1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर, मैं आप सब से छोटी सी चीज़ मांग रहा हूं- हम प्रण लें कि हम अपनी तरफ़ से कूड़ा कूड़ेदान के बाहर ना डालें, देश को गंदा ना करें।

  • पूरा देश इस वक्त देशभक्ति में डूबा हुआ है। ये समय उन शहीदों को याद करने का है जिनकी शहादत की वजह से हम लोगों को आज़ादी मिली। दिल्ली में हमने 500 तिरंगे लगाए हैं। पूरे देश में सबसे ऊंचे तिरंगे दिल्ली में हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com