97 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
97 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाSocial Media

दिल्ली: CM केजरीवाल ने 97 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 24 अगस्‍त को DTC के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों में इजाफा कर 97 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दिल्ली, भारत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 24 अगस्‍त को DTC के बेड़े में 97 इलेक्ट्रिक बसों को ओर जोड़ा है। आज उन्‍होंने 97 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दिल्ली में हमने एक वर्ल्ड क्लास मॉडल दिया है :

इस मौके पर CM अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा- हमारा मकसद है कि जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली में हमने एक वर्ल्ड क्लास मॉडल दिया है। वैसे ही परिवहन के क्षेत्र में दिल्ली को पूरे दुनिया का मॉडल बनाना है। हम सारी सुविधाओं के साथ दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा परिवहन मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे।

11 महिलाओं को दी Bus Driver की ज़िम्मेदारी :

कल हमने 11 महिलाओं को बस ड्राइवर की जिम्मेदारी दी है और आने वाले समय में 200 और महिलाओं को बस ड्राइवर की जिम्मेदारी दी जाएगी। 2025 के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर 80% इलेक्ट्रिक बसें होंगी।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

CM केजरीवाल ने बताया-

  • दिल्ली की सड़कों पर अब कुल 250 E-Bus

  • Sep 2022 तक ये संख्या 300 और Nov 2023 तक 1800 हो जाएंगी

  • 2025 के अंत तक 10380 Total बसों में 8180 इलेक्ट्रिक बसें होंगी

  • देश में सबसे ज़्यादा E-Buses दिल्ली में होंगी।

इस दौरान उन्‍होंने आगे यह भी बताया कि, ''दिल्ली में वर्तमान में 7373 बसें (सीएनजी + इलेक्ट्रिक संयुक्त) हैं जो अब तक की सबसे अधिक है। दिल्ली सरकार ई-बसों को चार्ज करने के लिए 55 बस डिपो का तेजी से विद्युतीकरण भी कर रही है।''

बता दें कि, दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों के लिए प्रदूषण मुक्त सफर करने और भी आसान करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को शुरू कर रही हैै। कुछ समय पहले ही 102 इलेक्ट्रिक बसों का शुरू किया गया था और अब नई 97 बसों को भी जोड़ दिया गया, जिससे अब दिल्ली में कुल 249 इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com