आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं: CM केजरीवाल
आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं: CM केजरीवालSocial Media

भारत को वापस दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है, आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं: CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं- मेक इंडिया नं.1 (Make India No.1) हमें 130 करोड़ लोगों को एक साथ इस मिशन में जोड़ना है।

दिल्ली, भारत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में बोले, भारत को दुनिया का सबसे मज़बूत देश बनाना हमारा मिशन है। आइए हम सब मिलकर भारत को नम्बर-1 बनाते हैं।

भारत एक महान देश है :

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- भारत एक महान देश है। भारत की सभ्यता हज़ारों साल पुरानी है। एक समय भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा करता था। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं- मेक इंडिया नं.1 (Make India No.1) हमें 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है।

भगवान ने भारत को सब कुछ दिया है फ़िर हम पीछे क्यों रह गए? अगर नेताओं और पार्टियों के भरोसे देश छोड़ा तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। किसी को "परिवार" प्यारा है, तो किसी को "दोस्त" प्यारा है। इन्होंने 75 साल अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

CM केजरीवाल ने बताया, आज़ादी के 75 सालों में हमने बहुत कुछ पाया, लेकिन इन 75 सालों में कई देश हमारे बाद आज़ाद हुए और हमसे आगे निकल गए

▪️Singapore हमसे 15 साल बाद आज़ाद हुआ

▪️Japan और Germany World War II में तहस नहस हो गए

लोगों में क्रोध है कि हम पीछे क्यों रह गए?

  • लोग पूछते हैं - Can India lead the world? Why not? भारत दुनिया का नेतृत्व क्यों नहीं कर सकता? बस हर धर्म-जाति, किसान-मज़दूर, Doctor-Teachers समेत सभी 130 करोड़ लोगों को देश की बागडोर संभालनी पड़ेगी। हम इन नेताओं के भरोसे देश नहीं छोड़ सकते।

  • देश के 130 करोड़ लोगों से अपील- इस राष्ट्रमिशन Make India No1 के साथ जुड़ें। ये किसी पार्टी का मिशन नहीं; BJP-Congress वाले भी साथ आएं। सभी देशभक्त इससे जुड़ें। लड़ाई-झगड़े में 75 साल ख़राब हो गए। अब 130 Crore लोगों को एक साथ आकर India को No. 1 बनाना है।

  • 130 Crore भारतवासी एक परिवार हैं। हमें एक परिवार कि तरह सोचना पड़ेगा। ये 5 चीज़ें सुनिश्चित करनी हैं-

1️. हर बच्चे को Free, अच्छी शिक्षा

2. हर नागरिक को Free इलाज

3. हर युवा को रोज़गार

4. हर महिला को सम्मान व सुरक्षा

5. हर किसान को खेती का पूरा दाम

हम प्रण लेते हैं- जब तक भारत को दुनिया का No. 1 देश नहीं बना देते, हम चैन से नहीं रहेंगे। मैं देश के कोने-कोने में जाऊंगा और 130 करोड़ लोगों का Alliance बनाऊंगा। भारत माता की जय। जय हिंद.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com