दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़े, नोएडा समेत इन जिलों में स्कूल हुए बंद
दिल्ली, भारत। देशभर में कंड़ाके की ठंड का कहर जारी है, इस बीच दिल्ली-एनसीआर जोरदार ठंड की चपेट में है और राजधानी में ठंड ने आज शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आज का दिन दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है।
यह है दिल्ली का तापमान :
ठंड से हालात यह है कि, दिल्ली के कई इलाकों में शिमला से भी कम तापमान दर्ज हो रहा है, जी हां, राजधानी दिल्ली के आया नगर में आज शुक्रवार को तापमान 1.8 °C रहा, जबकि शिमला का तापमान 2 °C दर्ज किया गया है।
अन्य जिलों में भी स्कूल हुए बंद :
ठंड के कहर को देखते हुुए राज्य स्तर पर अथवा जिला प्रशासन स्तर पर स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब नोएडा, गाजियाबाद, चंडीगढ़, जयपुर समेत इन जिलों में लगातार पड़ रही ठंड के चलते स्कूल बंद कर दिए है-
नोएडा जिला प्रशासन द्वारा कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की गई है। तो वहीं, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से लगेंगी।
गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए 7 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
चंडीगढ में स्कूलों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। जबकि, 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 9 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
जयपुर में भी ठंड के चलते छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद अब 7 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। प्रदेश के जिला कलेक्टरों को अधिकार है कि, वे 15 जनवरी तक अपने स्तर पर स्कूलों में छुट्टियां दे सकते हैं।
तो वहीं, बिहार की राजधानी पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कक्षा 10वी तक के बच्चों के लिए 7 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।
आगरा में कोहरे के साथ-साथ बढ़ती ठंड के कारण 8वीं तक के स्कूलों में 8 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।