कश्मीर में शीतलहर जारी, पहलगाम में सबसे ज्यादा ठंड

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर में मामूली सुधार के बाद रविवार को दोबारा शीत लहर की स्थिति बन गई है। पहलगाम का पर्यटन स्थल सबसे ठंडा स्थान रहा।
कश्मीर में शीतलहर जारी, पहलगाम में सबसे ज्यादा ठंड
कश्मीर में शीतलहर जारी, पहलगाम में सबसे ज्यादा ठंडSocial Media

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर में मामूली सुधार के बाद रविवार को दोबारा शीत लहर की स्थिति बन गई है। पहलगाम का पर्यटन स्थल सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग का स्की रिसॉर्ट शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

श्रीनगर में शनिवार को तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया था। रविवार को तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया। ठंड की स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा, इधर प्रसिद्ध डल झील और बुलेवार्ड रोड सहित कई स्थानों पर कोहरा और धुंध छाई रही।

मौसम विभाग ने बताया कि तीन दिसंबर तक मौसम ठंडा और शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही चार और पांच दिसंबर को कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। द्रास के वायु सेना अड्डों पर रविवार को तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह में तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम का पर्यटन स्थल कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा स्थान था, यहां रविवार को तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। रात के समय तापमान में गिरावट से पहलगाम के कई जलाशय जम गए हैं।

उत्तरी कश्मीर का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग कश्मीर घाटी में दूसरा सबसे ठंडा स्थान था। यहां रविवार को तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इलाके में लगातार घने कोहरे की स्थिति बनी है जिस कारण से पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे था, वहीं रविवार को यहां तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, यहां शनिवार को तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com