दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को किया क्वारंटीन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव आई हैं, इसके बाद CM केजरीवाल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को किया क्वारंटीन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को किया क्वारंटीनSocial Media

दिल्‍ली, भारत। देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस से फैले संक्रमण से हालात भयावह हो गए हैं, जिसके चलते यहां लॉकडाउन लगा हुआ है। इस बीच ये बड़ी खबर सामने आई है कि, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल कोरोना हाे गया है।

CM केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव :

खबर है कि, दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है एवं उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को शुरुआती लक्षण दिखे थे, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

दिल्ली में तेजी से फैल रहा कोरोना :

बता दें कि, दिल्ली में कोरोना की चौथी वेव चल रही है, दिल्ली में भी महामारी कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है, जिससे प्रदेश में कोरोना के 25 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं और इस वायरस के कारण मौत की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली में एक दिन में कोरोना से ढाई सौ से ज्यादा मौतें हुई हैं। दिल्ली में तेज़ी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनज़र इस दौरान CM केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना का प्रचंड रूप देख आज से लॉकडाउन भी लगा दिया है।

देश में कोरोना की स्थिति :

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की मुहिम तेज है, लेकिन फिर भी कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आज ही पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,59,170 नए मामले और 1,761 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों के बाद अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है और देश में कुल मौतों की संख्या 1,80,530 है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com