दिल्ली में स्थिति तेजी से सुधरती देख CM केजरीवाल ने अनलॉक की ओर बढ़ाए कदम

दिल्‍ली के CM केजरीवाल ने लॉकडाउन के बाद अब दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक प्रक्रिया को लेकर कुछ बड़े ऐलान किए हैं और बताया, दिल्लीवासियों की मेहनत से दिल्ली में स्थिति तेज़ी से सुधर रही।
दिल्ली में स्थिति तेजी से सुधरती देख CM केजरीवाल ने अनलॉक की ओर बढ़ाए कदम
दिल्ली में स्थिति तेजी से सुधरती देख CM केजरीवाल ने अनलॉक की ओर बढ़ाए कदमTwitter Video

दिल्ली, भारत। महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। इस बीच दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समय-समय पर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर राजधानी की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते रहे हैं। अब आज उन्‍होंने फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लॉकडाउन के बाद अब दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक प्रक्रिया को लेकर कुछ बड़े ऐलान किए हैं।

धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया- कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में दिल्लीवासियों की मेहनत से दिल्ली में स्थिति तेज़ी से सुधर रही है, लॉकडाउन के बाद अब दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक के लिए तैयार हैं। हम हफ़्ते दर हफ़्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे।

कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के मुख्यमंत्री

दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे ये दावा भी किया है- दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के क़रीब 1100 मामले आए हैं। अस्पतालों में Bed मिलने में कोई दिक्कत नहीं, ICU और Oxygen Beds काफी खाली हो गए हैं, कोरोना को भी काबू करना और आर्थिक गतिविधियों को भी Allow करना है।

  • दिल्ली में धीरे-धीरे 31 मई से Lockdown खोलने की प्रक्रिया शुरू।

  • LG की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय Construction Activities और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है।

  • समाज के सबसे कमजोर वर्ग गरीब दिहाड़ीदार मज़दूरों को ध्यान में रख कर लिया निर्णय।

बता दें कि, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा है, वाे गलत तरीके से लगा हुआ है, इसी को लेकर उनपर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाने लगा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com