भारत बंद पर CM केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील- जल्द से जल्द उनकी मांगे मानें

भारत बंद को लेकर दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- ये दुख की बात है कि किसानों को भगत सिंह जी के जन्मदिन पर भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है।
भारत बंद पर CM केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील- जल्द से जल्द उनकी मांगे मानें
भारत बंद पर CM केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील- जल्द से जल्द उनकी मांगे मानेंSocial Media

दिल्‍ली, भारत। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए आज 27 सितंबर को 'भारत बंद' किया, इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख एवं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है।

भारत बंद को लेकर बोले CM केजरीवाल :

दअरसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर दिल्ली विधानसभा परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत बंद को लेकर कहा- ये दुख की बात है कि किसानों को भगत सिंह जी के जन्मदिन पर भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। अगर आज़ाद भारत में भी किसानों की नहीं सुनी जाएगी तो कहाँ सुनी जाएगी? केंद्र से अपील- किसानों की मांगे जल्द से जल्द माने ताकि किसान अपने घर जा सके।

इसके अलावा CM अरविंद केजरीवाल ने बताया- दिल्ली में बहुत पर्यटक आते हैं, लेकिन घूमने के लिए उनके पास जानकारी की दिक़्क़त होती है। अब वे "देखो मेरी दिल्ली" ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली घूमने आए पर्यटक इस ऐप के जरिए घूमने की योजना बना सकते हैं। इसके जरिए आप अपना पूरा टूर प्लान कर सकते हैं।

भारत बंद का असर :

केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए भारत बंद किया गया, इस दौरान किसान संगठनों द्वारा यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से शुरू किया, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान इन जगहों पर दिखा भारत बंद का असर-

  • नोएडा में डीएनडी गाड़ियों का लंबा जाम लगा हुआ है।

  • गुरुग्राम हाइवे पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी है, किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9, NH-24 को जाम कर दिया है।

  • इसके अलावा किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने NH-9 और NH-24 पूरी तरह से जाम कर दिया है।

  • दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाइवे पर यातायात सेवा ठप्प है।

  • हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com