75वें आजादी दिवस पर CM केजरीवाल ने 115 फीट का विशाल तिरंगा फहराया और किया यह ऐलान

दिल्‍ली में CM अरविंद केजरीवाल ने 75वें आज़ादी दिवस के जश्न के मौके पर 115 फ़ीट का विशाल तिरंगा फहराया और यह ऐलान किया- पूरी दिल्ली में इसी तरह के ऊंचे-ऊंचे 500 तिरंगे लगाए जाएंगे।
75वें आजादी दिवस पर CM केजरीवाल ने 115 फीट का विशाल तिरंगा फहराया और किया यह ऐलान
75वें आजादी दिवस पर CM केजरीवाल ने 115 फीट का विशाल तिरंगा फहराया और किया यह ऐलानPriyanka Sahu -RE

दिल्ली, भारत। देश इस साल 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस अवसर पर कई जगह राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया है और राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशभक्ति की भावना में 75वें आज़ादी दिवस का जश्न के मौके पर 115 फ़ीट का विशाल तिरंगा फहराया।

दिल्ली में इसी तरह के ऊंचे-ऊंचे 500 तिरंगे लगाए जाएंगे :

दरअसल, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 115 फीट का तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराए जाने के दौरान दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा- दिल्ली में लहराया 115 Feet का तिरंगा "जब हम अपना राष्ट्रीय ध्वज देखते हैं, तो दिल में कुछ-कुछ होता है। देशभक्ति से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पूरी दिल्ली में इसी तरह के ऊंचे-ऊंचे 500 तिरंगे लगाए जाएंगे।"

5 तिरंगे आज बनकर तैयार हो गए हैं। 26 जनवरी तक 500 तिरंगे बनकर तैयार हो जाएंगे। हमारा मकसद है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर निकले तो उसे एक-दो तिरंगे दिखाई दें, जिससे उसमें देशभक्ति की भावना जाग सके।

अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के मुख्यमंत्री

स्वतंत्रता दिवस समारोह में CM केजरीवाल :

इसके अलावा आज आज़ादी की इस 75वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में CM केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में कहा- मैं Doctors, Nurses को Salute करता हूँ- जो कई दिनों तक घर नहीं गए और Corona से लड़ते-लड़ते अपनी जान कुर्बान कर दी। हमने उन्हें देश के सैनिक से कम नहीं माना! Delhi Govt उनके परिवार को 1 Crore की सम्मान राशि देकर सम्मानित करती हैं। हमने 74 सालों में सारे विषय पढ़ाए, लेकिन देशभक्ति नहीं पढ़ाई! अब दिल्ली के स्कूलों में होगी देशभक्ति की पढ़ाई! ये हमारी भगत सिंह को श्रद्धांजलि है।

  • 6 साल पहले दिल्ली के लोगों ने शिक्षा क्रांति का आगाज़ किया था। आज DBSE का International Board से Agreement हुआ है। जिस International Board में शिक्षा पाने के लिए दुनिया भर के अमीरों के बच्चे बेताब रहते है, वो अब Delhi के बच्चों को मिलेगी। Delhi में भी होगा अपना Sainik School + Academy बच्चों को NDA और फौज में जाने के लिए तैयार करेंगे।

  • आज दिल्ली Governance की Laboratory बन गई है! हमनें RTO के दफ्तर पर ताला लगा दिया अब दफ्तरों के चक्कर काटने, दलालों को पैसे देने की जरूरत नहीं, घर बैठे Internet से सारा काम हो जाता है। Delhi ने एक Model दिया है जो जल्द पूरे देश में लागू होगा।

  • कल के Tata-Birla, आज दिल्‍ली सरकार स्‍कूल में शिक्षा ले रहे है। Entrepreneurship Classes से हम बच्चों को Business करना सिखा रहे हैं। Happiness Classes को USA की First Lady तक देखने आईं।

  • अब दूसरे राज्य, दिल्ली को Copy करने लगे है। गोवा सरकार 16,000 L पानी मुफ़्त देने जा रही है। कई राज्य सरकारों ने मोहल्‍ला क्लिनिक बनाने शुरू कर दिए है। कुछ राज्य मुफ़्त बिजली देने की बात करने लगे हैं।

CM केजरीवाल ने कहा- देश ने Olympic में 7 मेडल जीते अब हमें 70 Medal जीतने की तैयारी करनी है इसके लिए Delhi Govt ने देश के लिए Sports University बनाई है हमारा मकसद ओलंपिक में ढेर सारे मेडल जीतना है सभी खिलाड़ियों से आह्वान-Sports University आएं, आपको सभी सुविधाएं दी जाएंगी। आइए हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने पर 2 लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लें-

  • काला छोटा वर्गदिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के बराबर

  • Olympics 2048 के लिए ब्लैक स्मॉल स्क्वायरबोली

  • हमें भारत को बनाने की जरूरत है।

  • नंबर 1 देश और दिल्ली दुनिया में नंबर 1 शहर के रूप में!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com