Delhi Unlock-7 Guidelines: दिल्‍ली सरकार ने इन संस्थानों को खोलने की दी इजाजत

Delhi Unlock-7 Guidelines: दिल्‍ली सरकार द्वारा आज रविवार को दिल्‍ली की अनलॉक-7 की नई गाइडलाइंस जारी कर अब शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी है।
Delhi Unlock-7 Guidelines: दिल्‍ली सरकार ने इन संस्थानों को खोलने की दी इजाजत
Delhi Unlock-7 Guidelines: दिल्‍ली सरकार ने इन संस्थानों को खोलने की दी इजाजतSocial Media

Delhi Unlock-7 Guidelines: आज देश कोरोना महामारी जैसी बहुत बड़ी समस्या से जूझ रहा है। हालांकि, अब कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है, लेकिन पिछले दिनों हालात इस तरह बिगड़ गए थे कि, बहुत से ऐसे जरूरी कार्य तक रूक गए, जिनका रुकना मुश्किल था। साथ ही अभी तक कई राज्‍यों में स्कूल बंद हैं और क्लासेस ऑनलाइन हो रही हैं। इस बीच दिल्‍ली सरकार की अनलॉक-7 की गाइडलाइंस जारी हुई, जिसमें शैक्षणिक संस्‍थानों के ट्रेनिंग के लिए इजाजत दे दी गई है।

50% क्षमता के साथ ऑडिटोरियम की अनुमति दी :

दरअसल, दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार दिल्‍ली में धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी कर रही है। इसी बीच आज रविवार को अब दिल्ली सरकार ने अनलॉक-7 की गाइडलाइंस जारी करते हुए शैक्षणिक प्रशिक्षण के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में 50% क्षमता के साथ ऑडिटोरियम या असेंबली हॉल की अनुमति दी है। अब ऐसी किसी ट्रेनिंग के लिए डीडीएमए की अनुमति नहीं लेनी होगी। दिल्‍ली की अनलॉक-7 की नई गाइडलाइंस के मुताबिक-

  • स्‍कूलों व एजुकेशनल ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ अपने ऑडिटोरियम और असेम्‍बली हॉल के उपयोग की अनुमति दी गई है।

  • अब शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में 50% क्षमता के साथ ऑडिटोरियम/असेंबली हॉल का उपयोग कर सकेंगे।

  • अब एकेडमिक गैदरिंग की अनुमति दी गई है, जैसे स्कूल कॉलेज का कोई फंक्शन, लेक्चर या कोई अन्य एकेडमिक प्रोग्राम हो सकेंगे।

  • सरकार दफ्तर में ग्रुप ए के कर्मचारी 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ और अन्य कर्मचारियों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ आने की अनुमति है।

  • पुलिस विभाग और अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 100 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति है।

  • 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो और बसों में यात्री सफर कर रहे हैं। वहीं, ई रिक्शा, ऑटो और टैक्सी में दो यात्रियों को ही सफर की इजाजत है।

बता दें कि, बीते दिन शनिवार को राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस के 76 नए मरीज मिले और एक मौत हुई थी। इस दिन 81 लोग स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.09 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,35,030 हो गई हैं। इनमें से 14,09,226 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 25,012 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। 792 सक्रिय मामले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com