दिल्‍ली MCD चुनाव का आज बजेगा बिगुल
दिल्‍ली MCD चुनाव का आज बजेगा बिगुल Social Media

दिल्‍ली MCD चुनाव का आज बजेगा बिगुल, शाम को EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्‍ली MCD चुनावों का आज बिगुल बज सकता है, राज्य चुनाव आयोग एनसीटी दिल्ली की आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है।

दिल्ली, भारत। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव का बिगुल कब बजेगा, इसकों लेकर आज सुबह यह बड़ी खबर सामने आ रही है कि, दिल्‍ली MCD चुनावों की तारीख की घोषणा आज हो सकती है।

चुनाव आयोग की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस :

दरअसल, राज्य चुनाव आयोग एनसीटी दिल्ली की आज शाम 4 बजे निगम भवन, कश्मीरी गेट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, ऐसे में MCD चुनावों के तारीख की घोषणा किए जाने की संभावना है। चुनावी बिगुल बजते ही यह पता चल जाएगा कि, आखिर दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के मतदान कब होंगे। बता दें कि, नगर निकाय के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव होगा।

AAP-BJP के लिए एमसीडी चुनाव होगा बेहद महत्वपूर्ण :

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों खेमे की ओर से पूरी तैयारियों के साथ ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। इस दौरान दोनों खेमों के लिए एमसीडी चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। एक तरफ बीजेपी ने MCD चुनाव से पहले जनता तक पहुंचने के लिए हर घर संपर्क अभियान शुरू किया है। तो वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

दिल्ली एमसीडी पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा :

बता दें कि, दिल्‍ली के नगर निगम का चुनाव दिसंबर या फिर जनवरी तक होने की उम्‍मीद है। फिलहाल अभी तो दिल्ली एमसीडी पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। ऐसे में भाजपा को अपनी साख बचाने की टेंशन एवं आप को अपना प्रभुत्व दिखाने का भार है।

दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें आयोग ने कहा था कि, ''मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2022 है, इसे एमसीडी चुनावों के लिए मतदाता सूची के रूप में माना जाएगा।'' अधिकारियों की ओर से यह भी कहा गया था कि, ''इसका मतलब है कि जो लोग 1 जनवरी, 2022 तक मतदाता बने, वे ही आगामी एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल सकेंगे।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com