दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम- लक्ष्मी नगर से एक पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
हाइलाइट्स :
आतंकी हमले के मद्देनजर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
लक्ष्मी नगर इलाके के रमेश पार्क से एक आंतकी गिरफ्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है आतंकी
दिल्ली में नाम बदल कर रहा था पाकिस्तानी आतंकी
दिल्ली, भारत। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है, जो पाकिस्तानी आतंकी से जुड़ी है। दरअसल, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा आज मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आंतकी के पास से गन और गोला-बारूद बरामद :
दिल्ली पुलिस ने त्योहारों से पहले आतंकी हमले की रची जा रही बड़ी साजिश को आज नाकाम कर राजधानी के लक्ष्मी नगर इलाके में रमेश पार्क से एक आंतकी को पकड़ा है और इस दौरान दिल्ली पुलिस ने जो आंतकी को पकड़ा उसके पास से एक AK-47 गन और गोला-बारूद के साथ एक एक्स्ट्रा मैगजीन व 60 राउंड गोली, एक हैंड ग्रेनेड, 50 राउंड गोली के साथ 2 अत्याधुनिक पिस्टल जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली में जो पाकिस्तानी आंतकी अरेस्ट हुआ, वो आतंकी फर्जी ID के साथ दिल्ली में रह रहा था।
पाक के पंजाब प्रांत का रहने वाला था आंतकी :
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके रमेश पार्क में गिरफ्तार हुए आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली के रूप में हुई है और यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, यह नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था व नाम बदल कर यह आतंकी दिल्ली के शास्त्री नगर में अली अहमद नूरी के रूप में रह रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि, आतंकी अशरफ अली को आईएसआई ने दिल्ली समेत भारत के अन्य हिस्सों में हमले के लिए ट्रेनिंग दी थी, आतंकी के पास से फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।
बता दें कि, दिल्ली में फेस्टिव सीजन के दौरान आतंकी हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट किया था। आतंकी हमले का इनपुट के मिलने के बाद अलर्ट भी किया था। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने शनिवार को पुलिस के टॉप अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।