दिल्ली अनलॉक-3: CM केरजीवाल ने इन गतिविधियों को खोलने की दी इजाजत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कल सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है। दिल्ली में कल से अनलॉक-3...
दिल्ली अनलॉक-3: CM केरजीवाल ने इन गतिविधियों को खोलने की दी इजाजत
दिल्ली अनलॉक-3: CM केरजीवाल ने इन गतिविधियों को खोलने की दी इजाजतTwitter Video

दिल्ली, भारत। देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद आज दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने धीरे-धीरे दिल्ली काे अनलॉक कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये ऐलान किया कि, ''कल सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है।''

दिल्ली में कल से अनलॉक-3 :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कल से अनलॉक-3 के दौरान सिर्फ इन गतिविधियों को खोलने की इजाजत दी है। CM केजरीवाल ने कहा- साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जा रही है, लेकिन एक दिन में एक ज़ोन में एक ही साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जाएगी।

  • निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।

  • बाज़ार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं।

  • रेस्टोरेंट 50% बैठने की क्षमता पर काम करेंगे।

  • शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं।

  • मेट्रो और बसों में 50% कैपेसिटी

  • टैक्सी-ऑटो में केवल 2 यात्रियों को अनुमति है

  • धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी।

ये सेवाएं पूरी तरह रहेंगी बंद :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान ये भी बताया- स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे।

दिल्‍ली में कोरोना केस :

अगर राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामलों की बात करें, तो यहां 200-300 के करीब नए मामलों की पुष्टि हो रही है। कल 12 जून को दिल्ली में 213 नए कोविड मामले, 28 मौतें और 497 रिकवरी दर्ज़ की गई। इसके अलावा दिल्‍ली में कल 71,513 सैंपल्स टेस्ट किए गए थे, जिसमें पॉजिटिविटी रेट 0.30% दर्ज़ की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com