लैपटॉप सेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
लैपटॉप सेल फैक्ट्री में लगी भीषण आगSocial Media

दिल्ली: चांद बाग के ई-9 में बेसमेंट में लैपटॉप सेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के चांद बाग के ई-9 में बेसमेंट में लैपटॉप सेल फैक्ट्री में भीषण आग ने तहलका मचाया है, इस दौरान आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची है।

दिल्‍ली, भारत। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से आगजनी की खबर सामने आई है कि, यहां चांद बाग के ई-9 में बेसमेंट में एक फैक्ट्री में आग लग गई है।

लैपटॉप सेल की फैक्‍ट्री में आग :

बताया जा रहा है कि, दिल्ली के चांद बाग के ई-9 में बेसमेंट में जिस फैक्ट्री में आग की घटना हुई है। वह लैपटॉप सेल की फैक्‍ट्री है, जिसमें अचानक से भीषण आग लग गई। तभी आग की लपटों को देख इस बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया। तो वहीं, आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने का अभियान शुरु किया। इस दौरान बेसमेंट के बाथरूम में एक महिला का शव भी मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, जो महिला का शव बरामद हुआ है, वह लैपटॉप सेल फैक्ट्री में लेबर के तौर पर काम कर रही थी।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी :

आग की घटना के बारे में दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''दिल्ली के चांद बाग के ई-9 में बेसमेंट में लैपटॉप सेल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे, जिसके बाद बेसमेंट के बाथरूम में एक 30 साल की माया नामक महिला का शव मिला। वह लैपटॉप सेल फैक्ट्री में लेबर के तौर पर काम कर रही थी। IPC की धारा 285/304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।''

लैपटॉप सेल फैक्‍ट्री में आग कैसे लगी, इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, आईपीसी की धारा 285/304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co