दिल्ली में कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र की 3 फैक्ट्रियों में लगी भयंकर आग
हाइलाइट्स :
दिल्ली के कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में आग की घटना
कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र की 3 फैक्ट्रियों में लगी आग
आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे 12 फायर टेंडर
फैक्ट्रियों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है
दिल्ली, भारत। देशभर में गर्मी की तेज उमस व बढ़ते तापमान के बीच आगजनी की घटनाओं ने भी जमकर तहलका मचा रखा है, लगातार किसी न किसी राज्य से आए दिन आग की घटना सामने आ ही रही है। अब आज शुक्रवार को सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में आग की घटना हुई है।
कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में तीन फैक्ट्रियों में लगी आग :
बताया जा रहा है कि, दिल्ली के कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में तीन फैक्ट्रियां है, इन्हीं फैक्ट्रियों को आग ने निशाना बनाया और भयंकर आग भभकने लगी। इस दौरान फैक्ट्रियों के आस-पास बड़ी-बड़ी आग की लपटे एवं काले धुएं की धुंध छा गई। आग की घटना के बाद तुरंत ही दमकल विभाग की टीम को आग की घटना के बारे में सूचित किया गया।
तो वहीं, आग की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग के कर्मचारियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंच कर दमकल कर्मचारियों की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। फैक्ट्री में आग कैसे लगी, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है और न ही आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने आई है। आग की घटना के बारे में दिल्ली फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया- कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रियों में आज सुबह करीब डेढ़ बजे आग लग गई। मौके पर 12 टेंडर भेजे गए। आग पर काबू पा लिया गया है।
बता दें कि, उमस भरी तेज गर्मी के मौसम में पिछले कुछ समय से लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।