मंकीपॉक्स का संक्रमण तेज- दिल्ली में मिला चौथा नया केस
मंकीपॉक्स का संक्रमण तेज- दिल्ली में मिला चौथा नया केसSocial Media

मंकीपॉक्स का संक्रमण तेज- दिल्ली में मिला चौथा नया केस

दिल्‍ली में मंकीपॉक्स के चौथे मामले की पुष्टि हुई है। इस दुर्लभ वायरस ने अपना कहर अब तेजी से बरपाना शुरू कर दिया है, अब देश में मंकीपॉक्स के केस बढ़कर इतने हो चुके है।

दिल्‍ली, भारत। दुनियाभर में खतरनाक वायरसों के संक्रमण ने हाहाकार मचा रखा है। कोरोना की एंट्री के बाद से कई तरह के वायरस अपना कहर बरपा रहे है। अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) नाम के दुर्लभ वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है और एक के बाद एक लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आ रहे है। इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मंकीपॉक्स के चौथे मामले की पुष्टि हुई है।

31 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से हुई संक्रमित :

दरअसल, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है, लगातार सामने आ रहे मंकीपॉक्स के मामलों के चलते भारत में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। तो वहीं, केवल दिल्ली में ही अभी तक मंकीपॉक्स के चार केस सामने आ चुके हैं। अब नाइजीरिया की रहने वाली एक महिला मंकीपॉक्स पॉजिटिव पाई गई है। हालांंकि यह महिला फिलहाल वेस्ट दिल्ली में रहती थी और महिला को एक दिन पहले ही डीडीयू अस्पताल से लोकनायक अस्पताल रेफर किया गया था।

भारत में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले :

मंकीपॉक्स के लगातार समाने आ रहे मामलों के बाद अब भारत में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्‍या धीरे-धीरे बढ़कर 10 के करीब ही पहुंच गई है। तो वहीं, मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देख दिल्ली सरकार एक्‍शन मोड में आ गई है, इसके संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली सरकार की ओर से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 20 आइसोलेशन रूम, गुरुतेग बहादुर अस्पताल में 10 आइसोलेशन रूम और डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल में 10 आइसोलेशन रूम आरक्षित किए गए एवं सरकारी अस्पतालों के साथ साथ 3 प्राइवेट अस्पतालों में भी 10-10 आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की गई है, जिनमें कैलाश दीपक अस्पताल, MD सिटी अस्पताल और बत्रा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तुगलकाबाद शामिल हैं।

बता दें कि, मंकीपॉक्स का संक्रमण एक के बाद एक लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें की सूची जारी की गई है। अगर सभी इस वायरस के संक्रमण से बचना चाहते है तो यह सावधानी जरूर बरतें, एक नजर मंकीपॉक्स से बचाव पर-

मंकीपॉक्स का संक्रमण तेज- दिल्ली में मिला चौथा नया केस
मंकीपॉक्स की रफ्तार तेज- स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके बचाव के लिए सूची जारी कर दी अहम जानकारी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com