मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 4 दिन में देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल में गरज-चमक के साथ-साथ झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मंगलवार को मौसम विभाग की और से दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मानसून ने पकड़ी रफ्तार
मानसून ने पकड़ी रफ्तारSyed Dabeer Hussain - RE

दिल्ली, भारत। मानसून का मौसम चल रहा है और अब झमाझम बारिश ने रफ्तार पकड़ी हुई है जिससे देश के कई राज्य भीगे हुए हैं एवं अगले चार दिन में देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के चलते कई शहरों में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया :

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल में गरज-चमक के साथ-साथ झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच आज मंगलवार को मौसम विभाग की और से दिल्ली के लिए येलो और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के कारण जलभराव से यातायात प्रभावित :

इस दौरान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में झमाझम बारिश से भीगी हुई है, जिससे आसपास के कई इलाकों में पानी जमा हुआ है। मुंबई और आसपास के इलाको में बारिश लगातार जारी है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार की सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच मुंबई के पूर्वी हिस्से में 58.6 मिमी, जबकि पश्चिमी हिस्से में 78.69 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इतना ही नहीं मुंबई के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव की वजह से यातायात, बस और लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यहां दोपहर 4 बजे हाई टाइड का अलर्ट है। बीएमसी और प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने को कहा है। हाई टाइड के दौरान 4 से 6 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

इस दौरान मौसम विभाग की और से यह जानकारी दी गई है कि अगले 4 दिनों मैं देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी ओडिशा, उससे सटे दक्षिण झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com