BSF द्वारा आयोजित वॉकथॉन तिरंगा रैली
BSF द्वारा आयोजित वॉकथॉन तिरंगा रैलीSocial Media

J&K: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने BSF द्वारा आयोजित वॉकथॉन तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

जम्मू कश्मीर में आज 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में BSF द्वारा वॉकथॉन तिरंगा रैली आयोजित की गई, इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वॉकथॉन तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

हाइलाइट्स :

  • जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने आज तिरंगा रैली को दिखाई झंडी

  • BSF द्वारा वॉकथॉन तिरंगा रैली की गई आयोजित

  • BSF की वॉकथॉन तिरंगा रैली में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिया भाग

जम्मू कश्मीर, भारत। भारत इस साल बड़ी धूमधाम के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ का महोत्सव मना रहा है। इस दौरान भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए जगह-जगह आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 'हर घर तिरंगा' अभियान आयोजन हो रहा है, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री व मंत्री नेता शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज रविवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया है।

BSF द्वारा वॉकथॉन तिरंगा रैली की गई आयोजित :

दरअसल, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज रविवार को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में BSF द्वारा वॉकथॉन तिरंगा रैली आयोजित की गई, जिसमें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने BSF द्वारा आयोजित वॉकथॉन तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगा रैली में उपराज्यपाल की प्रतिक्रिया :

तो वहीं, BSF की वॉकथॉन तिरंगा रैली में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात भी कही कि, ''आज सुरक्षा बलों के जवान, प्रशासनिक अधिकारी और श्रीनगर के प्रबुद्ध नागरिक इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरा देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और उसमें जम्मू-कश्मीर के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।"

आजादी के महोत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए देशभर में शानदार तैयारियां :

बता दें कि, आजादी के इस महोत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए देशभर में शानदार तैयारियां की गईं हैं।गौरतलब है कि, स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू किया था। इस अभियान के पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और 'जन भागीदारी' की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co