मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर जेपी नड्डा
मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर जेपी नड्डाSocial Media

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर जेपी नड्डा ने उपलब्धियों का किया बखान

दिल्‍ली के बीजेपी मुख्यालय में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर कहीं यह अहम बातें...

दिल्ली, भारत। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सोमवार को नई दिल्‍ली के बीजेपी मुख्यालय में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

माइक्रोसाइट पर एक मॉड्यूल खड़ा किया :

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर कहा- देश आज आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और आज देश मोदी सरकार के 8 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है। नरेंद्र मोदी जी के कार्यों में हमें इनोवेशन हमेशा दिखाई पड़ता है। इसी इनोवेशन के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नमो ऐप के तहत माइक्रोसाइट पर एक मॉड्यूल खड़ा किया है। जो Intersting भी है, Interection भी है और Information एवं Inovation से युक्त हैं।

यूथ इंडिया को इस माइक्रोसाइट के माध्यम से कौन से काम सरकार ने 8 साल की अवधि में किये हैं और उसकी सही जानकारी एवं उसको जानने के साथ-साथ एक गेम की तरह खेलने का प्रयोजन इस वेबसाइट में किया गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई :

जेपी नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है। सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई है। 2014 से अब तक हमने एक लंबी यात्रा तक की है। आज हम देश में एक जिम्मेदार सरकार देखते हैं, आज हम प्रो-एक्टिव, प्रो-रिस्पोंसिव सरकार देखते हैं।

  • बदलाव की ये कहानी ही हमारी प्रगति की निशानी है। पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थीं। लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है।

  • अंत्योदय को हमने तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। राष्ट्र प्रथम को लेकर हमारी सारी नीति आगे बढ़ी हैं। पहले योजनाएं कागज पर ही बनती, कागज पर ही इंप्लीमेंट होती थीं, कागज में ही उद्घाटन हो जाता है। आज योजना बनने से लेकर, उसके इंप्लीमेंटशन तक नीचले स्तर तक मॉनिटरिंग होती है।

  • पिछली सरकार के 70 वर्षों में शिक्षा विभाग ने 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय बनाए गए थे। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय बने हैं। यूनिवर्सल एजुकेशन की दृष्टि से हम आगे बढ़ रहे हैं।

  • गरीब कल्याण अन्न योजना की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है। क्योंकि कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वो भारत है। 2 साल से करीब 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

  • किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक प्रधानमंत्री जी ने प्रतिवर्ष 2, 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में अब तक 10 किस्तें दे दी हैं और 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये इस पर अब तक खर्च किये जा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री जी शिमला के रिज मैदान से 11वीं क़िस्त जारी करेंगे।

  • हमनें संस्कृति की भी रक्षा की है। चाहे वो भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, भव्य और दिव्य काशी हो, महाभारत सर्किट हो, रामायण सर्किट हो, केदारनाथ का पुनरोद्धार हो, सोमनाथ का विकास का हो और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी आधुनिक समय में एक तरह से भारत के इतिहास को प्रतिलक्षित करने का केंद्र बना है।

  • डॉ अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। संविधान दिवस, सामाजिक समरसता दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, जनजातीय गौरव दिवस, योग दिवस भी हमारी सरकार ने तय किए।

  • भारत में अब तक 192 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। साथ ही 100 देशों को 18.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन हमने वैक्सीन मैत्री के अंतर्गत पहुंचाई है।

  • सभी जानकारियों और सभी आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए मैं कह सकता हूं कि, एक बदलता हुआ भारत की मानसिकता के साथ, 8 साल बेमिसाल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए हम काम में जुटे हैं।

  • नॉर्थ ईस्ट को पहले पिछड़ा क्षेत्र, कटे हुए क्षेत्र के रूप में देखा जाता था। नॉर्थ ईस्ट को मुख्य धारा में शामिल करने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। करीब 50 बार मोदी जी का वहां दौरा हो चुका है। पिछले प्रधानमंत्री जो असम से आते थे, वो कितनी बार नॉर्थ ईस्ट गए, ये जानने की बात है। नॉर्थ ईस्ट से जुड़े कई ऐतिहासिक समझौते मोदी सरकार में हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co