लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में बड़ा हादसा
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में बड़ा हादसाSocial Media

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में बड़ा हादसा: 7 भारतीय जवानों की मौत, कई घायल

लद्दाख (Ladakh) के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। वाहन में 26 जवान सवार थे, जिसमें से सात की जान चली गई। वहीं, कई अन्य जवान घायल हो गए हैं।

हाइलाट्स-

  • लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुआ बड़ा हादसा

  • जवानों को लेकर जा रही गाड़ी सड़क से फिसलकर श्‍योक नदी में गिरी

  • हादसे में 7 भारतीय सैनिकों की मौत, अन्य जवानों को गंभीर चोटें आई

  • लोकसभा स्‍पीकर ओम ब‍िरला ने जताया शोक

लद्दाख, भारत। रोजाना किसी न किसी राज्य से सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। वाहन में 26 जवान सवार थे, जिसमें से सात की जान चली गई। वहीं, इस हादसे में अन्य जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान और दुखी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा आज शुक्रवार को थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। यहां वाहन सड़क से फिसलकर श्‍योक नदी में जा गिरा। इससे वाहन में बैठे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।

सेना के सूत्रों से जानकारी मिली है कि, घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। अधिक गंभीर लोगों को भारतीय वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान में स्थानांतरित करने के लिए हवाई प्रयास किए जा रहे हैं। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, उसमें 27 जवान सवार थे। इस घटना को लेकर सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ओम ब‍िरला ने जताया शोक:

लोकसभा स्‍पीकर ओम ब‍िरला ने इस दुर्घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के कई सैनिकों की दुःखद मृत्यु पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co