मनीष सिसोदिया का एक NGO को लेकर BJP पर हमला
मनीष सिसोदिया का एक NGO को लेकर BJP पर हमला Social Media

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का एक NGO को लेकर BJP पर हमला

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के करीबी कार्यकर्ताओं की एक टीम है, जो NGO के रूप में काम कर रही है। यह NGO कहां क्या काम कर रहा है कुछ पता नहीं है।

हाइलाइट्स :

  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की प्रेस कांफ्रेंस

  • मनीष सिसाेदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में एक NGO का जिक्र किया

  • मनीष सिसाेदिया ने BJP पर बोला हमला

  • मनीष सिसोदिया का आरोप- दिल्ली नगर निगम अपने अफसरों से उगाही करवा रहा

दिल्ली, भारत। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान मनीष सिसाेदिया ने अपने संबोधन में एक NGO का जिक्र कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है।

NGO कहां क्या काम कर रहा है कुछ पता नहीं है :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथ लेते हुए प्रेस कांफ्रेंस में अपने संबोधन में कहा- बीजेपी शासित MCD ने लांघी भ्रष्टाचार की सारी हदें‼ एक NGO 'ड्राप इन ओसियन' दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के करीबी कार्यकर्ताओं की एक टीम हैं, जो NGO के रूप में काम कर रही है। यह NGO कहां क्या काम कर रहा है कुछ पता नहीं है। MOU में इस NGO की कोई जानकारी नहीं है कि इसने क्या काम किए हैं।

केवल एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं कि, ये CSR का पैसा लाएगी। इसमें यह भी नहीं लिखा है कि, अधिकारी दिलवाएंगे CSR का पैसा।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

अधिकारी अब बाज़ार में व्यापारियों को धमका रहे :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे यह भी बताया कि, ''अधिकारियों की कमेटी बना दी गई कि अधिकारी CSR का पैसा दिलाएंगे। अधिकारी अब बाज़ार में व्यापारियों को धमका रहे हैं कि इस NGO को पैसा दो।''

दिल्ली नगर निगम अपने अफसरों से उगाही करवा रहा है :

इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्‍ली नगर निगम पर यह आरोप भी लगाया और कहा- दिल्ली नगर निगम अपने अफसरों से उगाही करवा रहा है कि, इनके NGO को CSR का पैसा दिया जाएं वो भी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाने के नाम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com