पुलवामा के अवंतीपोरा से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
पुलवामा के अवंतीपोरा से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्राSocial Media

पुलवामा के अवंतीपोरा से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, महबूबा मुफ्ती हुईं शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पुलवामा के अवंतीपोरा से शुरू हुई। इस दौरान PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी यात्रा में शामिल हुईं।

जम्मू-कश्मीर, भारत। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा चर्चा में है। उनके इस यात्रा में पॉलिटिशियन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पुलवामा के अवंतीपोरा से शुरू हुई। इस दौरान PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी यात्रा में शामिल हुईं।

बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत अवंतीपोरा से की। PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी इस यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक नजर आए। अवंतीपुरा में शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं।

किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

बता दें, यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने यात्रा के आगाज़ स्थल तक जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया था। केवल अधिकृत वाहनों और पत्रकारों को ही कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति दी गई थी। राहुल के इर्द-गिर्द तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा मौजूद है।

जानकारी के लिए बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर 27 जनवरी को पदयात्रा रोक दी गयी थी। अब इस मामले में भाजपा और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने आ गयी है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि केंद्र-शासित प्रदेश में पुलिस की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से नाकाम रहे। आरोपों पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा था कि जितने लोगों की उम्मीद थी, उससे कहीं अधिक भीड़ जुटने की वजह से सुरक्षा संसाधनों पर दबाव बढ़ गया और ऐसा प्रतीत हुआ कि राहुल गांधी की यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com