दिल्ली में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज रिमझिम बारिश होेने से मौसम सुहाना हो गया। ताे वहीं, दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल में भी 20 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है!
दिल्ली में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना
दिल्ली में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना Social Media

दिल्ली, भारत। मानसून के मौसम में बरसाती आफत से कई राज्‍यों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्‍यों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। देश के गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य भारत में हो रही भारी मात्रा में बारिश हो रही। तो वहीं, देश के उत्तर और पूर्वी राज्यों में अभी भी भयंकर गर्मी की उमस से लोग बेहाल हैं। इस बीच आज रविवार की सुबह राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश होेने से मौसम सुहाना हो गया।

हल्की बारिश से तापमान 26.4 सेल्सियस :

बताया जा रहा है कि, आज हुई हल्की बारिश के बाद अब तापमान 26.4 सेल्सियस पर आ गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 36.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 68 से 100 फीसदी रहा। पिछले कई दिनों से दिल्लीवासी उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे थे, ऐसे में बीते दिन शनिवार को हुई बारिश के बाद से कुछ राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच मध्यम बारिश हुई थी।

इसके अलावा मौसम कार्यालय की और से अगले कुछ दिनों में राजधानी दिल्‍ली में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल जैसे राज्‍यों में भी 20 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि, स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, गुजरात और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com