द्रास में तापमान शून्य से 24.2 डिग्री नीचे
द्रास में तापमान शून्य से 24.2 डिग्री नीचेसांकेतिक चित्र

कश्मीर, लद्दाख में कड़ाके की ठंड, द्रास में तापमान शून्य से 24.2 डिग्री नीचे

जम्मू कश्मीर के कश्मीर और लद्दाख में हाड कंपाने वाली ठंड जारी। कश्मीर के मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री तथा पहलगाम में शून्य से नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कश्मीर और लद्दाख में हाड कंपाने वाली ठंड जारी है। सोमवार की रात द्रास में इस साल के मौसम की सबसे ठंडी रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और मंगलवार को कश्मीर के मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री तथा पहलगाम में शून्य से नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में आज लगातर दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर है।

उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और यह सोमवार को शून्य से नीचे 10 डिग्री की तुलना में गिरकर शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान की तुलना में शून्य से नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसोर्ट पहलगाम में बीती रात तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री के मुकाबले शून्य से नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में भी तापमान मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री की तुलना में शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह में बीती रात तापमान एक दिन पहले दर्ज शून्य से नीचे 9.5 डिग्री की तुलना में शून्य से नीचे 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान आज शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। साइबेरिया के बाद द्रास दुनिया का दूसरा सबसे ठंड इलाका है जहां पर तापमान शून्य से 24.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com