तिरंगे को लेकर विवादों में घिरी दिल्ली सरकार- केंद्रीय मंत्री ने लिखा लेटर

दिल्‍ली के CM केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाने पर उनपर केंद्रीय मंत्री ने तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है और CM और LC को चिट्ठी लिखी।
तिरंगे को लेकर विवादों में घिरी दिल्ली सरकार- केंद्रीय मंत्री ने लिखा लेटर
तिरंगे को लेकर विवादों में घिरी दिल्ली सरकार- केंद्रीय मंत्री ने लिखा लेटरTwitter

दिल्ली, भारत। कोरोना के संकटकाल में भी राजनीति का दौर जारी है और अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गलत तरीके से लगाने पर दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार में विवाद छिड़ा है। दरअसल, दिल्ली के CM केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा है, वाे गलत तरीके से लगा हुआ है, इसी को लेकर उनपर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाने लगा है।

केंद्रीय मंत्री ने CM और LC को लिखी चिट्ठी :

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आरोप लगाया है कि, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया है।'' इसके अलावा उन्‍होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखी है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि, "मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। मैंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, मैंने उपराज्यपाल को भी पत्र की कॉपी पहुंचाई है।"

केंद्रीय मंत्री ने चिट्ठी में लिखा :

केंद्रीय मंत्री द्वारा लिखी इस चिट्ठी में लिखा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टीवी चैनल पर जब संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर ध्यान चला जाता है। भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहिता में उल्लेखित भाग 1 के 1.3 मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है। अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाया जाता है। दो ध्वजों को ऐसे लगाया जाता है, जिसमें लगता है कि, ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। ध्वज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए, जिस तरीके से बैकग्राउंड में तिरंगे को लगाया गया है, उसमें ऐसा लगता है कि सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com