यमुना नदी में बढ़ा अमोनिया का स्तर- जल आपूर्ति प्रभावित
यमुना नदी में बढ़ा अमोनिया का स्तर- जल आपूर्ति प्रभावितSocial Media

यमुना नदी में बढ़ा अमोनिया का स्तर- जल आपूर्ति प्रभावित

दिल्ली के लोगों को जल आपूर्ति प्रभावित होने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यमुना नदी में बढ़ रहे अमोनिया स्तर के कारण कई शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं।

दिल्ली, भारत। देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को आज रविवार को जल आपूर्ति प्रभावित होने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यमुना नदी में बढ़ रहे अमोनिया स्तर के कारण कई शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्डा ने कहा :

इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड ने एक वक्तव्य जारी करके जानकारी देते हुए बताया कि, ''यमुना नदी में अमोनिया का प्रदूषण बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हुई है।'' तो वहीं, AAP नेता और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्डा ने कहा- दिल्ली के पास अपनी कोई नदीं तो है नहीं इसलिए पड़ोसी राज्यों से आने वाले पानी को हम 'वाटर ट्रीटमेंट प्लांट' में साफ कर घरों तक पहुंचाते हैं। यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है।

हरियाणा के जरिए यमुना में प्रदूषण इतना हो गया है कि 'वाटर ट्रीटमेंट प्लांट' की क्षमता घटी है। कुछ इलाकों के अंदर पानी की सप्लाई में भी गिरावट देखी गई। कुछ देर में हमारा कार्यालय डिटेल बुलेटन जारी कर बताएगा कि कौन-कौन से इलाकों में पानी की कमी हो रखी है।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्डा

जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली के कुछ हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित होने के बीच एक बयान में यह भी कहा गया है, “दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की कमी को पूरा करने के लिए पूरी दिल्ली में पानी को युक्तिसंगत बनाने के लिए कदम उठाए हैं।” इसके अलावा आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, ''सोनिया विहार वाटर प्लांट में अमोनिया का स्तर बढ़ने से 6.11.2021 (शाम) और 7.11.2021 (सुबह और शाम) को जीके-1, चिराग दिल्ली, सावित्री नगर, शेख सराय, खिडकी एक्सटेंशन, जीके-2, जीके-3, ईपीआर-2, अलकनंदा अपार्टमेंट, डीडीए फ्लैट्स कालकाजी, एनआरआई, ईपीआर-1, पंपोश, हेमकुंट, चिराग एन्क्लेव, शाहपुरजात, एशियाड गांव, जमरूदपुर, संत नगर जैसे इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com