उन्नाव रेप पीड़िता की मौत, आरोपियों की सजा के लिए उठ रही मांग

महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता से देश शर्मसार, राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात ली अंतिम सांस।
उन्नाव रेप पीड़िता की मौत
उन्नाव रेप पीड़िता की मौतSocial Media

राज एक्सप्रेस। महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता से देश शर्मसार है, राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के अध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि, लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कल रात उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने दवाई की डोज भी बढ़ाई लेकिन उसे दिल का दौरा पड़ा और 11.40 पर अंतिम सांस ली।

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत
उन्नाव रेप पीड़िता की मौतSocial Media

उन्होंने कहा, डॉक्टरों के बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि, गुरुवार सुबह ही उन्नाव में पांच आरोपियों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया था। इन आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी भी था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘‘खोखले सिस्टम से लड़ने के बाद देश की एक और बेटी ने दम तोड़ा। मरते हुए भी लड़ती रही और डॉक्टर से उसे जिन्दा रखने की गुहार लगाती रही-कह रही थी उसे अपने क़ातिलों को फाँसी चढ़ते हुए देखना है।’’ उन्होंने गूँगी बहरी केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से- कातिलों को तुरंत फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई कर फाँसी देने की अपील की है।

यहाँ पढ़े पूरा मामला

हैदराबाद-उन्नाव के मामले कुछ मिले-जुले :

हैदराबाद और उन्नाव के दोनों मामले कुछ मिले-जुले ही हैं, यहां हैदराबाद में महिला डॉक्‍टर के साथ रेप कर, उसे आग के हवाले कर दिया था, तो वहीं अगर उन्‍नाव की बात करें, तो यहां पीड़िता दुष्‍कर्म की शिकायत दर्ज की सुनवाई के लिए जा रही तभी, उन दरींदों ने उसपर केस वापस का दवाब डाला और उस पर केरोसिन डालकर जला दिया था, जिसका देशभर में आक्रोश का माहौल था।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पीड़िता परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

‘‘जिस उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी कल रात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक है। इस दु:ख की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाज़ा एवं जनता की मांग है।’’

सुश्री मायावती

उन्होंने कहा-‘‘साथ ही, इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देशभर में रोकने हेतु राज्य सरकारों को चाहिए कि, वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करें तथा केन्द्र भी ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुये दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने के लिए कानून जरूर बनाए।’’

प्रियंका गांधी ने लिखा-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उन्नाव रवाना हुईं। प्रियंका गांधी ने लिखा-'सरकार की खोखली व्यवस्था उजागर।'

शिवराज ने किया ट्वीट-

उन्नाव पीड़िता की मौत अत्यंत दुखद: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव पीड़िता की मौत को अत्यन्त दु:खद बताते हुये कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा दिलायी जायेगी।

श्री योगी ने जारी बयान में कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बालिका की मौत अत्यन्त दु:खद है। सभी अपराधी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये जा चुके हैं। मुकदमें को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर अपराधियों को कड़ी सजा दिलायेंगे। मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुकदमें को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर अपराधियों को कड़ी सजा दिलायेंगे।

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #Unnao Truth

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com