UP: पीलीभीत में बोलेरो और बस की जोड़दार भिड़ंत से हुआ भयानक हादसा

बीती रात उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बोलेरो और यात्री बस की जोड़दार हुई भिड़ंत से भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में फिलहाल 7 से 9 लोगों की मृत्यु होने और कुल 42 लोगों के घायल होने की खबर है।
UP Pilibhit Bolero and bus accident
UP Pilibhit Bolero and bus accidentKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। पूरी दुनिया सहित भारत भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत के कई राज्य बुरी तरह कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्य शामिल हैं। इसी बीच इन राज्यों से आए दिन बड़ी दुर्घटना और हादसे होने की खबर सामने आरही हैं। एक तरफ लोग कोरोना की चपेट में आकर मर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इन हादसों से। ऐसे में आज ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से से एक भयानक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।

बोलेरो और बस की जोड़दार हुई भिड़ंत :

दरअसल, भारत में अलग-अलग राज्यों में आये दिन एक्सीडेंट्स से जुड़ी खबरें सामने आरही हैं। ऐसे ही बीती रात उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बोलेरो और यात्री बस की जोड़दार हुई भिड़ंत से भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में फिलहाल 7 से 9 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। जबकि कुल 42 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। यह हादसा शनिवार सुबह 3 बजे के आसपास पीलीभीत के बुझिया गांव के पास पुराना पुर इलाके में पूरनपुर-खुटार रोड पर हुआ। हादसे के तुरंत बाद ही जानकारी पुलिस को देदी गई। पुलिस कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंच गई।

कैसे हुआ हादसा :

खबरों के अनुसार, रोडवेज़ की यात्री बस के ड्राइवर की झपकी लगने से बस ने अपना आपा खो दिया और तेजी से जाकर एक बोलेरो से जबरदस्त तरीके से टकरा गई। यह बस लखनऊ से पूरनपुर जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि, बलेरो के परखचे उड़ गए और बस जाकर खाई में गिर गई, जिससे बस की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बड़ा 32 से 42 घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 7 से 9 लोगों की मौत हो गई। बाकि, मृत लोगों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। इस मामले में फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

मृतकों के परिवार को सरकार देगी आर्थिक मदद :

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। साथ ही घटना में मरने वाले के परिवार के अन्य लोगों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com