UP TET 2021: कल किए जाएंगे अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी
UP TET 2021: कल किए जाएंगे अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी Social Media

UP TET Admit Card 2021 : कल किए जाएंगे अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी

इस साल की UP TET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) 2021 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड कल शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।

UP TET Admit Card 2021 : जैसा की सभी जानते हैं टीचर के पदों पर स्थान प्राप्त करने के लिए पहले UP TET की परीक्षा देना पड़ती है। इन्हीं के आधार पर कई पदों की भर्तियां होती हैं। वहीं, अब इस साल की UP TET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) 2021 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड कल शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।

UPTET के एडमिट कार्ड कल किए जाएंगे जारी :

दरअसल, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) एडमिट कार्ड 2021 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शुक्रवार यानि 19 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे। जो भी परीक्षार्थी इस साल की परीक्षा में शामिल होने चाहता है वो UPTET की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता हैं। सभी अभ्यर्थी शुक्रवार की दोपहर के बाद अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। UPTET एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने UPTET पंजीकरण ID और पासवर्ड की जरूरत होगी।

परीक्षा प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस :

इस बारे में जानकारी देने के लिए परीक्षा प्राधिकरण द्वारा दिए नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में बताया गया है कि, 'UPTET 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक कल दोपहर से उपलब्ध होगी। UPTET प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर चाय, कॉफी या कोई अन्य पेय पीने की अनुमति नहीं है। हालांकि, उन्हें अपने साथ एक पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है। UPTET 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के सक्रिय होने के बाद ही आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।'

अधिकारियों ने दिए निर्देश :

अधिकारियों द्वारा जारी किए गए निर्देश में भी यह कहा गया है कि, 'UPTET 2021 की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को अपना मास्क, पारदर्शी पानी की बोतल और पारदर्शी शीशी या बोतल में सैनेटाइजर साथ ले जाना होगा। इनके अलावा प्रवेश- पत्र और वैध पहचान पत्र भी अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी विशेष दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • पेपर 1 - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

  • पेपर 2 - दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com