चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल होने पर हंगामा
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल होने पर हंगामाSocial Media

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल होने पर हंगामा, 8 ने की खुदकुशी की कोशिश

पंजाब (Punjab) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया।

चंडीगढ़, भारत। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद लड़कियों ने कैंपस में जमकर हंगामा कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि, लड़की ने अपने साथी लड़कियों के नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाकर शिमला एक लड़के को भेज दिये। उस लड़के ने न्यूड वीडियो को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जैसे हीं लड़कियों को मिली, उसमें से 8 लड़कियों ने सुसाइड करने की कोशिश की। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन:

वहीं, छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के छात्रों ने कल रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस घटना से संबंधित लोगों की जान जाने और घायल होने का आरोप लगाया है।

क्या है मामला:

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की है। यहां पढ़ने वाली एक छात्रा ने नहाते समय कई छात्राओं का वीडियो बनाया और उसने शिमला में अपने एक दोस्त को भेज दिया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शनिवार रात करीब 2 बजे कई छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सुबह होते ही पीड़ित लड़कियों के परिजन भी यूनिवर्सिटी पहुंचे और उन्होंने भी हंगामा शुरू कर दिया। जिसका विरोध अभी तक जारी है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कही यह बात:

चंडीगढ़ विश्विद्यालय में कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो के लीक होने पर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि, "यह गंभीर मामला है, यह बहुत दुखद है। इस मामले की जांच की जा रही है। मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि, आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।"

SSP विवेक शील सोनी का बयान आया सामने:

मोहाली के SSP विवेक शील सोनी ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि, "कल शाम एक मामला सामने आया था कि, एक लड़की ने वीडियो बनाया था। बाद में अफवाह फैली की और भी वीडियो बनाए गए हैं। इसके लिए यहां के कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। मामले में FIR लिखी गई है। आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, यहां पर किसी की मृत्यु नहीं हुई है।"

पंजाब के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के कथित आपत्तिजनक वीडियो' 'लीक विवाद पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा कि, "दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस को गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com