UPTET Result 2021 : सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा नतीजे जारी

UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) 2021 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जो कि, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए हैं। पेपर लीक होने यह पर परीक्षा लेट हुई थी।
UPTET Result 2021 : सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा नतीजे जारी
UPTET Result 2021 : सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा नतीजे जारीSyed Dabeer Hussain - RE

UPTET Result 2021 : जैसा कि सभी जानते हैं टीचर के पदों पर स्थान प्राप्त करने के लिए पहले UP TET की परीक्षा देना पड़ती है। इन्हीं के आधार पर कई पदों की भर्तियां होती हैं। वहीं, अब इस साल की UP TET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) 2021 की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जो कि, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए हैं। बता दें, UP TET का पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा दोबारा करायी गई थीं। जिसके कारण इनके नतीजे आने के लिए परीक्षार्थियों को इंतज़ार करना पड़ा।

UPTET 2021 की परीक्षा के नतीजे जारी :

आज शुक्रवार दिनांक 8 अप्रैल 2022 को कुछ घंटों पहले UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) 2021 की परीक्षा के नतीजे जारी किए गए। जो कि, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने जारी किए हैं। उन्होंने बताया है कि, प्राइमरी स्तर में 38.67% और उच्च प्राथमिक लेवल में 28.33% छात्रों ने इस UPTET 2021की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। बताते चलें, कि UPTET 2021 का पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा का दोबारा आयोजना किया गया था जो कि, 23 जनवरी 2022 को हुआ था।

रजिस्टर हुए कुल परीक्षार्थी :

बताते चलें, UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) 2021 की परीक्षा के प्राइमरी लेबल में कुल 12 लाख 91 हजार 628 परीक्षार्थी रजिस्टर हुए थे, जिसमें एक लाख 17 हजार 7090 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और 443598 अभ्यर्थियों ने सफल हुए हैं। ठीक इसी प्रकार अपर प्राइमरी लेवल में 87 हजार 3553 अभ्यर्थी रजिस्टर हुए थे, जिसमें 76 हजार 5921 ने परीक्षा दी और 21 हजार 6994 ने सफल हुए हैं।

वेबसाइट हुई ठप :

UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) 2021 के नतीजे जारी होने के बाद सभी जब एक साथ उसे खोलने लगे तो, UPTET की वेबसाइट updeled.gov.in ठप पड़ गई। जिससे उम्मीदवार अपने नतीजे नहीं देख क पा रहे है। इस तरह देखे अपना परिणाम -

  • UPTET की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर 'UPTET Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।

  • फील्ड कॉलम अपने क्रेडेंशियल फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • यूपी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • उम्मीदवार UPTET के परिणाम 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com