उत्तर प्रदेश: सोशल साइट्स के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, यह रैकेट सोशल साइट्स के जरिये लड़कियों के सौदे करते थे और पेमेंट होते ही बताये गए पते पर लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी।
Uttar Pradesh Kanpur Sex racket
Uttar Pradesh Kanpur Sex racketSocial Media

हाइलाइट्स :

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हुआ सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

  • सोशल साइट्स के जरिये करते थे सौदे

  • 13 सोशल साइट्स पर सक्रिय था यह सेक्स रैकेट

  • दिल्ली के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की छात्रा भी रैकेट में शामिल

  • मुंबई की निवासी थी सेक्स रैकेट की संचालिका

राज एक्सप्रेस। अभी तक हनी ट्रैप मामले ने मध्य प्रदेश को शर्मसार करके रखा था। अब उत्तर प्रदेश भी शर्मसार हुआ ऐसे ही एक मामले से। दरअसल नजीराबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह सेक्स रैकेट कानपुर के लाजपत नगर में 120/18 बंगले में चलाया जा रहा था। इस बात की खबर लगते ही पुलिस ने उस बंगले पर छापा मारा। जिससे इस पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

क्या था मामला :

पुलिस ने उस बंगले पर पहुंच कर इस रैकेट को चलाने वाली संचालिका सहित पांच अन्य लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पता चला कि, इन लड़कियों का सौदा सोशल साइट्स के द्वारा किया जाता था और सौदे का पेमेंट ऑनलाइन किया जाता था। पेमेंट हो जाने के बाद ग्राहक द्वारा बताए गए पते पर कॉलगर्ल की सप्लाई की जाती थीं। पुलिस ने यह भी बताया कि, इन लोगों ने इस रैकेट को चलाने के लिए जो बंगला लिया हुआ था वो, उसका किराया 45 हजार प्रतिमाह है।

13 सोशल साइट्स पर सक्रिय था सेक्स रैकेट :

यह सेक्स रैकेट 13 सोशल साइट्स पर सक्रिय था, जिनमे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम भी शामिल हैं। यह सारे सौदे रैकेट की संचालिका के मोबाइल से किये जाते थे। संचालिका अपने व्हाट्सएप स्टेटस और डीपी पर बदल-बदल कर लड़कियों (कॉल गर्ल) के फोटोज लगाती थीं। जिसे दिखा कर ही सौदे की बात जाती थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि, यह रैकेट न सिर्फ उत्तर प्रदेश में सक्रिय था, बल्कि दिल्ली के कई राज्यों समेत कनाडा में भी सक्रिय था।

ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की मांग करती थीं :

इस रैकेट की लड़कियां पहले फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर अलग अलग उम्र के लड़को को दोस्त बनती थी, बातचीत बढ़ने के बाद यह उन्हें फसा कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की मांग करती थीं।

यूनिवर्सिटी की छात्रा भी गिरफ्तार :

पुलिस ने बताया कि, इस रैकेट से सभी उम्र की लड़किया सपलाई की जाती थी, जिसमे कॉलेज गर्ल के अलावा दिल्ली के एक काफी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की छात्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। यह सभी सौदा होने पर कुछ ही घंटों में फ्लाइट से एक शहर से दूसरे शहर पहुंच जाती थीं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। फ़िलहाल सभी जेल में हैं।

नजीराबाद थाना प्रभारी ने बताया :

नजीराबाद थाना प्रभारी मनोज रघुवंशी ने बताया कि, काफी समय से लाजपत नगर निवासी सुजैन सचान के मकान में सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। हमने चौकी इंचार्ज को ग्राहक बनाकर बंगले पर भेजा था। सौदा पक्का होने के बाद रविवार रात पुलिस ने मकान पर छापेमारी की। जहां संचालिका बरखा मिश्रा उर्फ लवली चक्रवर्ती समेत पांच कॉलगर्ल और एक ग्राहक को भी पकड़ लिया गया।

मुंबई की निवासी थी संचालिका :

पुलिस को पड़ताल के दौरान पता चला कि, पकड़ी गई इस सेक्स रैकेट को चलाने वाली संचालिका मूलरूप से मुंबई की निवासी थी। यही संचालिका इससे पहले भी फीलखाना थानाक्षेत्र में एक फ्लैट में अखबार के ऑफिस की आड़ में सेक्स रैकेट चलाते पकड़ी गई थी। इस संचालिका के अलावा बंगले से पकड़े चारों लड़किया गाजियाबाद, हरियाणा, नई दिल्ली, कर्नलगंज की निवासी थी और जो सलमान नमक ग्राहक पकड़ाया है वो आजाद पार्क चकेरी का निवासी है।

मोहल्ले के लोगों ने दी जानकारी :

जिस बंगले में यह काम होता था, वो ऐसी जगह पर स्थित था कि, किसी को कोई भी शक न हो। जब मोहल्ले के लोगों ने इस बंगले पर लड़कियों को आते- जाते देखा और संदेह होने पर पुलिस को जानकारी दी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com