UP Board 10th & 12th Result 2023
UP Board 10th & 12th Result 2023Priyanak Sahu -RE

UP Board 10th & 12th Result 2023 : 100 साल के इतिहास में पहली बार UP बोर्ड ने जारी किए इतनी जल्दी परिणाम

विद्यार्थियों को 10th और 12th की परीक्षा के परिणामों का इंतजार बेसब्री से था जो आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा रिजल्ट घोषित करते ही खत्म हो गया। विद्यार्थी रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

UP Board 10th & 12th Result 2023 : देश में हर साल ही तरह इस साल भी हर राज्य में 10th और 12th परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में ही 'उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' (UP Board) की 10th और 12th की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिनका रिजल्ट आना अभी बाकी था। जो आज जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को इन परिणामों का इंतजार बेसब्री से था जो आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा रिजल्ट घोषित करते ही खत्म हो गया है। सभी विद्यार्थी अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

10वीं और 12वीं के परिणाम जारी :

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज दोपहर डेढ़ (1:30) बजे जारी कर दिए गए गए हैं। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बजी मारी है। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राएं अपने परिणाम उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। वह चाहें तो इन्हें यानीं से डाउनलोड भी कर सकते हैं। बता दें, बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के ने आज परिणाम जारी करने को लेकर पहले ही जानकारी दी थी। खबर त यह भी है कि, इस साल UP बोर्ड ने 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी रिजल्ट जारी किए हैं।

ऐसा रहा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट :

बताते चलें, इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 71,744 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें फतेहपुर जिले से हाईस्कूल के 40,117 और इंटरमीडएट के 31,627 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में कुल 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च तक की और इंटर की परीक्षा 3 मार्च तक चली थी।

  • 10वीं में पास विद्यार्थियों का प्रतिशत 89.78% रहा। जिसमें से 86.64% छात्र और 93.34% छात्राओं ने बाजी मारी है।

  • 12वीं में पास विद्यार्थियों का प्रतिशत 75.52% रहा। जिसमें से 69.54% छात्र और 83% छात्राओं ने बाजी मारी है।

रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स :

  • स्टेप 1 : UP की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in पर जाएं

  • स्टेप 2 : रिजल्ट जारी होने के बाद होम पेज पर '10th or 12th Result' लिखा दिखेगा उस पर क्लिक करें

  • स्टेप 3 : लॉग इन पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें

  • स्टेप 4 : आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया :

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया है कि, 'बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि, वह अपने स्कूलों में परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं करें। बताया कि दोपहर डेढ़ (1:30) बजे बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com