गोरखपुर में अखिलेश यादव
गोरखपुर में अखिलेश यादव Raj Express

गोरखपुर में अखिलेश यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को किया संबोधित

गोरखपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शनिवार को गोरखपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली में सम्मिलित हुए और संबोधन में कही ये बातें।

गोरखपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमारे नाई समाज के लोगों ने लिखा है, नारे लगाए हैं, मैं देख रहा हूं कि गर्व से कहो हम नाई हैं। हमारे समाजवादी साथी इनको जोड़ते हुए कहेंगे गर्व है कि, हमारे ये भाई हैं। जब जब मुख्यमंत्री यहां आए हैं फिर जब वापस गए हैं तो किसी न किसी की हत्या हुई है, आप अखबार उठाकर देख लीजिए। ये है इनकी जीरो टॉलरेंस।"

जिस तरह का भेदभाव भारतीय जनता पार्टी में हो रहा है मुझे उम्मीद है इस तरह के सम्मेलन से बहुजन समाज जागरूक होगा। वो एक साथ आएंगे और इन गलत नीतियों के खिलाफ आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा को हराएंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

  • ये मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते, विधानसभा में आपने नहीं सुना था 46 में 56। हमने उनसे कहा वो सूची दे दो, आज तक नहीं दे पाए। ये बताएं गोरखपुर यूनिवर्सिटी में भर्ती कौन हुए हैं?

  • स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई है, कोई गरीब इलाज कराने जाए तो इलाज नहीं मिल रहा। अभी तक बीजेपी ने कोई भी एक जिला अस्पताल नहीं बनवाया। किस भरोसे और उम्मीद के साथ एम्स बना था, जो एम्स में इलाज होना चाहिए थे वो अभी भी नहीं हो पा रहें।

  • PDA में कोशिश होगी कि जनता के हर वर्ग को जोड़ा जाए, कुछ लोग आए ना आए लेकिन ये जनता का PDA है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co