अखिलेश यादव फिर बने 'सपा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव फिर बने 'सपा' के राष्ट्रीय अध्यक्षSocial Media

अखिलेश यादव फिर बने 'सपा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनता को संबोधित करते हुए कही यह बात

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं।

लखनऊ, भारत। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का आज गुरुवार को राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। ऐसे में आज रमाबाई रैली मैदान में राष्ट्रगान के साथ समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस मौके पर डिम्पल यादव, रामगोपाल यादव, किरणमय नंदा, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, नरेश उत्तम पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्यों को बुलाया गया है। इस दौरान अखिलेश यादव को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक बार फिर अखिलेश यादव का चयन हुआ है। निर्वाचन में उनके खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ था। राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन अखिलेश को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वो दो बार सपा के अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं।

अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए कही यह बात:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, "मुझे अध्यक्ष चुनकर आपने जो मुझे पर और भरोसा जताया है। उसके लिये मैं आप सबका बहुत आभारी हूं। ये पद नहीं जिम्मेदारी है और ये ऐसे समय में जिम्मेदारी मिली है, जब संविधान और संस्थाएं खतरे में है। आपके सहयोग से हम लड़ेंगे और उनको परास्त करेंगे। पांच साल बाद मिले तो संकल्प लिए कि जब अगली बार मिलेंगे तो सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर मिलेंगे।"

अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि, "आज जब अध्यक्ष पद मुझे दिया है, तो केवल ये पद नहीं है बल्कि बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी आप लोगों ने दी है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ इसके लिए मुझे अगर हर दिन लगाना पड़ेगा और हर पल इसके लिए काम करना पड़ेगा तो मैं करके इन तमाम शक्तियों से लड़ने का काम करूँगा।"

जानकारी के लिए बता दें कि, यह तीसरी बार है, जब अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। अखिलेश यादव सबसे पहले एक जनवरी 2014 को पहली बार पार्टी संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के स्‍थान पर राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने गए थे। उसके बाद अक्‍टूबर 2017 में आगरा में हुए, राष्‍ट्रीय अधिवेशन में उन्‍हें एक बार फिर सर्वसम्‍मति से पार्टी का अध्‍यक्ष चुना गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com