बीजेपी रहेगी तो नौकरी भी खत्म हो जाएगी और आरक्षण भी खत्म हो जाएगा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, बीजेपी रहेगी तो नौकरी भी खत्म हो जाएगी और आरक्षण भी खत्म हो जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवRE

हाइलाइट्स-

  • अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक की।

  • अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

  • अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी रहेगी तो नौकरी भी खत्म हो जाएगी और आरक्षण भी खत्म हो जाएगा।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी स्थित मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मौके पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी रहेगी तो नौकरी भी खत्म हो जाएगी और आरक्षण भी खत्म हो जाएगा।"

अखिलेश यादव ने कही यह बात:

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि, "कहीं ऐसा तो नहीं कि भारतीय जनता पार्टी ने जिन उद्योगपतियों का कर्ज़ माफ किया हो उनसे इलेक्टोरल बॉन्ड्स भी लिए हो, बाद में फिर उन्हीं उद्योगपतियों को कर्ज दे दिया। जब समाजवादी पार्टी अपना PDA परिवार बढ़ाने में जुट गई तो इस लड़ाई को कैसे कमजोर किया जाए, कैसे ध्यान हटाया जाए उसका भाजपा वाले रास्ता अपना रहे हैं।"

अखिलेश यादव ने कहा कि, "बीजेपी कहती है कि किसानों की आय दोगुनी होगी, क्या इस महंगाई में आय दोगुनी हुई? एक लाख किसान ने आत्महत्या की है अभी तक जबसे भाजपा की सरकार आई है। दुनिया में शायद इतना कर्ज किसी देश के ऊपर नहीं होगा। बीजेपी रहेगी तो नौकरी भी खत्म हो जाएगी और आरक्षण भी खत्म हो जाएगा। यह संविधान मंथन का समय है।"

अखिलेश यादव ने कहा कि, "जब समाजवादी पार्टी अपना पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ाने में जुट गई तो इस लड़ाई को कैसे कमजोर किया जाए, कैसे ध्यान हटाया जाए उसका भाजपा वाले रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिस्टर्ब करने के लिए बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। मोहन यादव को यहां लाना भाजपा की उसी पुरानी ट्रिक का हिस्सा थी।"

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव तैयारियों के बीच दल बदलकर अलग-अलग पार्टियों में नेताओं के जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बसपा छोड़कर आज कई नेता सपा में शामिल हो गए। इसी क्रम में बसपा नेता अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां साइकिल पर सवार हो गए। अब्बास अली जैदी रूदौली विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। इसी तरह पूर्व विधायक शिव कुमार बेरिया भी सपा में वापसी की। इसके अलावा विभिन्न दलों से आए कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com