सहारनपुर में बोले अखिलेश यादव
सहारनपुर में बोले अखिलेश यादवRE

सहारनपुर में बोले अखिलेश यादव- NDA को पीडीए ही हराएगा, क्योंकि एनडीए ने इन लोगों को धोखा दिया है

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे, उन्होंने यहां गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हाइलाइट्स-

  • समाजवादी के प्रमुख्य अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे।

  • सहारनपुर में अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान।

  • सहारनपुर में बोले अखिलेश यादव- NDA को पीडीए ही हराएगा, क्योंकि एनडीए ने इन लोगों को धोखा दिया है।

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे, उन्होंने यहां गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "NDA को पीडीए ही हराएगा, क्योंकि एनडीए ने इन लोगों को धोखा दिया है।"

अखिलेश यादव ने दिया बयान:

सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि, "देवबंद वो स्थान है जिसने सदियों से अपनी संस्कृति अपने ट्रेडीशन को बचाया, लोगों को शिक्षित, जागरूक किया। समाज के सुधार के लिए सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है। ऐसे स्थान पर आकर हमेशा खुशी मिलती है।"

वहीं, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल जी हो या आदरणीय मोहम्मद आजम खान साहब या सपा के और विधायक हो, अगर जनता की आवाज़ उठाएं तो मुकदमा लग जाएगा। ये सब इसलिए परेशान किया जा रहे हैं क्योंकि बीजेपी को ये लगता है कि ये ताकत बनकर उभरेंगे।"

NDA को पीडीए ही हराएगा, क्योंकि एनडीए ने इन लोगों को धोखा दिया है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, "मैं आपसे कह रहा हूं कि, अभी तक जितने हमने गठबंधन किए हैं, कोशिश हुई है कि, किसी गठबंधन साथी को निराश ना करें। अभी तक जितने भी गठबंधन समाजवादी पार्टी ने किए, हमारी कोशिश रही है कि सबका सम्मान किया जाए...PDA ही NDA को हराएगा क्योंकि NDA के लोगों ने PDA के लोगों को धोखा दिया है...आज पिछड़े दलित अल्पसंख्यक मुस्लिम भाई सबसे ज्यादा पीड़ित है और उनके साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है..."

उन्होंने कहा कि, "यहां की जनता ने समाजवादियों की मदद की, उसका परिणाम ये हुआ कि, लोकसभा यहां से समाजवादी पार्टी है और एलायंस जीत के गई। ऐसी जगह आकर, अपने कार्यकर्ताओं नेताओं से मिलने के बाद मुझे पूरा भरोसा है कि, जो समाजवादी सिद्धांत है, गंगा- जमुनी तहजीब है, भाईचारा, आपसी प्रेम उसको लौटाने के लिए समाजवादी लोग लगातार काम करते रहेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com