अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव
अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसावSocial Media

अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरा तफरी- कई कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, अलीगढ़ में मीट की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसकी वजह से यहां अफरा-तफरी मच गई।

अलीगढ़, भारत। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, अलीगढ़ में मीट की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसकी वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना रोरोवार इलाके में एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से करीब 50 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है। गैस रिसाव की खबर मिलते ही जिला प्रशासन चौकस हो गया। आनन फानन में कुछ बेहोश हुए मजदूरों को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया। मजूदरों की संख्‍या बढ़ने पर जेएन मेडिकल प्रशासन व डाक्‍टर अलर्ट हो गए।

बता दें कि, थाना रोरावर- फैक्ट्री में लीकेज का प्रकरण जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अस्पताल व फैक्ट्री का मुआयना किया, फैक्ट्री को खाली कराया गया और रिसाव को रोका गया, स्थिति सामान्य है, प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है। प्रभावित लोगों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। सभी लोग होश में आ गए हैं।

अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने कही यह बात:

अलीगढ़ के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने इस बारे में बताया कि, "एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिली है। जिसके चलते कुछ लोगों को सांस लेने में समस्या के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। लगभग 50 लोगों को यहां लाया गया है।"

DM ने बताया कि, "सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालात सामान्य है। इसकी प्रारंभिक जांच के लिए FIR दर्ज कराई गई है और एक कमेटी गठित की गई।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com