Badaun Accident
Badaun AccidentRE

Badaun Accident: बदायूं में दो स्कूल वाहनों की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 4 की मौत

Badaun Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आज सोमवार को दो स्कूल वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन बच्चों समेत एक वाहन चालक की मौत हो गई।

हाइलाइट्स-

  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बड़ी खबर आई सामने।

  • बदायूं में दो स्कूल वाहनों की भिड़ंत।

  • हादसे में 3 बच्चों समेत 4 की मौत।

बदायूं, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा हादसा हो गया। बता दें, यहां बदायूं जिले में आज सोमवार को दो स्कूल वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन बच्चों समेत एक वाहन चालक की मौत हो गई। वाही, कई लोग इस हादसे में घायल हो गया हैं। हादसे के नाद यहां हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सोमवार बदायूं के नवीगंज के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, दोनों वाहन की स्पीड काफी तेज थी और दोनों की भिड़ंत आमने-सामने से हुई है। वैन कस्बा म्याऊं के एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कालेज की बस गांवों से विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी। हादसे में घायल हुए बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही बच्चों के स्वजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि, बदायूं जिले के थाना उसावां क्षेत्र में सोमवार को स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई। हादसे में बस चालक और तीन छात्रों की मौत हुई है। 16 छात्र घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एक छात्र और भी गंभीर है। सारे मामले की जांच हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com